ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख

On

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में मुनाफावसूली का दबाव बना रहा है, जिसकी वजह से तीनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। आज […]

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में मुनाफावसूली का दबाव बना रहा है, जिसकी वजह से तीनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है। हालांकि एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में चौतरफा बिकवाली होती रही। मुनाफावसूली के चक्कर में हुई इस बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में बंद हुए। डाओ जोंस 245.25 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 34,053.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,388.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.16 प्रतिशत टूट कर 13,667.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिका में लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयरों में पिछले 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी बाजार को अभी तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने का भी कोई फायदा नहीं मिल सका है। निवेशक आने वाले दिनों में ब्याज दर बढ़ने की आशंका से अभी भी सहमे हुए हैं। हालांकि जानकारों का ये भी मानना है कि अमेरिकी बाजार में छाया डर का माहौल जल्द ही खत्म हो सकता है और वॉल स्ट्रीट में एक बार फिर तेजी का रुख बन सकता है।

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 92 के पार, मिडिल-ईस्ट में तनाव का बढ़ा असर ये भी पढ़ें  रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 92 के पार, मिडिल-ईस्ट में तनाव का बढ़ा असर

यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.25 प्रतिशत टूट कर 7,569.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,294.17 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,111.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,550 के पार  ये भी पढ़ें  लगातार चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,550 के पार

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि 6 बाजारों के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,899 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,483.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,226.68 अंक के स्तर तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 371.77 अंक यानी 1.90 प्रतिशत टूट कर 19,235.31 अंक तक लुढ़क गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,137.3 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं कोस्पी इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,587.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत कमजोर होकर 1,532.65 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत फिसल कर 6,643.82 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत गिर कर 3,227.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं