घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स में 119 अंकों की उछाल
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 119.25 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 63,098.62 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 43.95 अंक यानी 0.24 की […]
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 119.25 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 63,098.62 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 43.95 अंक यानी 0.24 की बढ़त के साथ 18,709.45 पर ट्रेंड कर रहा है।
कारोबार की शुरुआत में बाजार की चाल धीमी दिख रही है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दायरे में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 12 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयरों में मजबूती दिख रह है, 17 शेयरों में गिरावट है। हालांकि, सेंसेक्स एक बार फिर 63 हजार के लेवल को पार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 259 अंक गिरकर 62,979 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 105 अंक की गिरावट के साथ 18,665 पर बंद हुआ था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां