ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, ज्यादातर प्रमुख सूचकांकों में गिरावट

On

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। दुनिया भर के ज्यादातर बाजारों के सूचकांक लाल निशान में बने हुए हैं। जूनटीन्थ की छुट्टी होने वजह से पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में कारोबार नहीं हुआ। लेकिन आज यूएस फ्यूचर्स में गिरावट के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। […]

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। दुनिया भर के ज्यादातर बाजारों के सूचकांक लाल निशान में बने हुए हैं। जूनटीन्थ की छुट्टी होने वजह से पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में कारोबार नहीं हुआ। लेकिन आज यूएस फ्यूचर्स में गिरावट के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र के दौरान करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों पर भी आज दबाव बना हुआ है और सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यूरोपीय बाजार पर लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.71 प्रतिशत टूट कर 7,588.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,314.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 156.43 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,201.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

एशियाई बाजारों में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। भारत के अलावा एशिया के 9 प्रमुख बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 111 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,763.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 105.56 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 33,264.86 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 294.45 अंक यानी 1.48 प्रतिशत टूट कर 19,618.44 अंक के स्तर तक गिर गया है। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.54 प्रतिशत फिसल कर 3,223.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इस हफ्ते एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से की 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी ये भी पढ़ें  इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इस हफ्ते एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से की 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी

इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,204.02 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,604.58 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.90 प्रतिशत लुढ़क कर 1,542.86 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत कमजोर होकर 6,660.41 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत गिरकर 3,249.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध तरीके से पशुओं को छोटी गाड़ियों में भरकर ले जा रहे चार आरोपियों को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

  नई दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सुप्रीम...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

  नई दिल्ली। प्रकृति ने मानव स्वास्थ्य के लिए अनेक औषधीय पौधे दिए हैं। इनमें मकोय एक अत्यंत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी हालांकि,...
हेल्थ 
आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

  नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और इसलिए...
लाइफस्टाइल 
आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

उत्तर प्रदेश

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना