शामली - रॉयल बुलेटिन

शामली: एससी-एसटी परिवारों के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई मदद, अब 5 लाख आय वाले भी होंगे पात्र
शामली: केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन वर्गों के लोगों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलने वाली आर्थिक मदद का दायरा बढ़ा दिया है। शामली की जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी सहायता मिल सकेगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी के अनुसार, अब सालाना पांच लाख रुपये तक की आय वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार भी इस योजना के तहत मदद पाने के हकदार होंगे। इससे पहले तक यह मदद केवल तीन लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को ही दी जाती थी। आय सीमा के इस दायरे को बढ़ाए जाने से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो गंभीर बीमारी के इलाज का भारी खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं।

इन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी बढ़ी हुई मदद

इस योजना के तहत केवल आय सीमा ही नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि अलग-अलग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि हार्ट, ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के साथ-साथ कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए अब पहले से ज्यादा आर्थिक मदद दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के लोग पिछले कई सालों से इस बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।

जानिए किस बीमारी के इलाज के लिए मिलेगी कितनी अधिकतम राशि

सरकार द्वारा तय की गई नई दरों के अनुसार, अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम सहायता राशि तय की गई है। हार्ट सर्जरी के इलाज के लिए अब अधिकतम 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, किडनी की सर्जरी कराने या डाइलिसिस करवाने के लिए मरीजों को अधिकतम 3.50 लाख रुपये तक की मदद मिल सकेगी। कैंसर की सर्जरी या कीमोथेरेपी के लिए सरकार की तरफ से अधिकतम 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की जाएगी।

इसी तरह, ब्रेन सर्जरी कराने वाले मरीजों के लिए अधिकतम सहायता राशि 2.00 लाख रुपये तय की गई है। अगर किसी मरीज को किडनी या आर्गन ट्रांसप्लाट करवाना है, तो उसके लिए अधिकतम 3.50 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। स्पाइन सर्जरी के इलाज के लिए सरकार की तरफ से अधिकतम 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इन सभी बीमारियों के अलावा, अगर कोई अन्य गंभीर बीमारी है तो उसके इलाज के लिए भी अधिकतम 2.00 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

साल 2018 के बाद अब हुआ है यह बड़ा बदलाव

जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि यह पूरी योजना केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले डा0आम्बेडकर फाउडेंशन द्वारा चलाई जाती है। डा0आम्बेडकर फाउडेंशन ही एससी और एसटी परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह मेडिकल सहायता राशि देता है। इस मेडिकल सहायता योजना में इससे पहले साल 2018 में बदलाव किया गया था, जिसके बाद अब जाकर यह नया संशोधन किया गया है। यह आर्थिक मदद सीधे उन एससी और एसटी परिवारों को दी जाती है जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

शामली में कलयुगी बहू ने सास के सिर में डंडा मारकर किया घायल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में घर की दीवार निकालने को लेकर हुए विवाद में एक बहू पर अपनी 65 वर्षीय सास के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में वृद्ध महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव लिलौन निवासी 65 वर्षीय पल्ली पत्नी सोमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार पुत्र हैं। इनमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्र अभी अविवाहित हैं। आरोप है कि शुक्रवार को वह अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान उसकी पुत्रवधू ममता पत्नी टीटू वहां पहुंची और घर के बीच दीवार निकालने को लेकर उससे विवाद करने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुत्रवधू ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वृद्ध महिला ने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जलालाबाद: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में पूरे दिन भारी उत्साह देखने को मिला। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के इस खास मौके पर पूरा जलालाबाद नगर कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

मंदिर से शुरू होकर इन रास्तों से गुजरी शोभायात्रा

इस भव्य संकीर्तन शोभायात्रा की शुरुआत रामनगर में स्थित श्री राम मंदिर से हुई। मंदिर में सुबह ठीक 7 बजे विशेष पूजा-अर्चना की गई और आरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर से निकलने के बाद श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

यह भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। तय मार्ग के अनुसार, शोभायात्रा रामनगर से शुरू होकर मोती बाजार, आर्य नगर, बोहरान, खटीकन, बम्बा चौक, प्रताप नगर, प्रताप चौक, नीलग्रान चौक और गांधी चौक पहुंची। इन सभी रास्तों और चौराहों से गुजरते हुए शोभायात्रा वापस रामनगर के श्री राम मंदिर पहुंचकर ही संपन्न हुई।

भजनों पर थिरके श्रद्धालु और मटकी फोड़ का आयोजन

शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले सभी मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा में शामिल युवा, महिलाएं और बच्चे धार्मिक भजनों पर झूमते और नृत्य करते हुए चल रहे थे।

नगर में कई स्थानों पर गोविंदाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ने के कार्यक्रम आयोजित किए। जैसे ही गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी, वैसे ही पूरा वातावरण 'जय श्री कृष्ण' और 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

सुरक्षा और साफ-सफाई के कड़े इंतजाम

इस बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने प्रमुख चौराहों और मार्गों पर मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली।

इसके साथ ही, नगर पंचायत की ओर से यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने पूरे रास्ते की साफ-सफाई की और अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं।

इन लोगों का रहा विशेष सहयोग

इस भव्य संकीर्तन शोभायात्रा को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का बड़ा योगदान रहा। इस पूरे धार्मिक आयोजन में अवनीश आहूजा, राजकुमार रुहेला, देवेन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा, बॉबी शर्मा, अंकित गोयल, शैकी शर्मा, लक्की शर्मा, भानु शर्मा और देवांश ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

शामली: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर EVM-VVPAT की एफएलसी प्रक्रिया शुरू, नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
शामली: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद शामली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की एफएलसी यानी फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारी सुश्री सुलक्षणा बोरपात्रागोहेन ने शामली के तहसील परिसर में बने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने वहां चल रही एफएलसी प्रक्रिया की बारीकियों को देखा और मशीनों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का पूरा जायजा लिया।

वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की जांच

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी सुश्री सुलक्षणा बोरपात्रागोहेन ने वेयरहाउस में रखी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को गहराई से देखा। सुश्री सुलक्षणा बोरपात्रागोहेन, जो असम में उप सचिव और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं तथा आयोग द्वारा ईवीएम नोडल अधिकारी नियुक्त की गई हैं, ने 02 सितंबर 2026 को इस वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मशीनों को सुरक्षित रखने के इंतजामों पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और वहां रखे गए कागजी अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की भी पूरी जांच की।

आयोग के मानकों और दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर

जांच के समय नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से एफएलसी प्रक्रिया के दौरान अपनाई जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी जानकारी मांगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एफएलसी की प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पूरा किया जाए। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि इस काम को पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित किया जाए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव समेत बाकी सभी इंतजाम चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक पाए गए।

निरीक्षण में मौजूद रहे अधिकारी और राजनीतिक प्रतिनिधि

तहसील परिसर में बने वेयरहाउस के इस मुआयने के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उप जिला अधिकारी न्यायिक और डिप्टी कलेक्टर श्याम नारायण शुक्ला शामिल थे। उनके साथ सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग शामली के सहायक अभियंता रमेश चंद भी मौजूद रहे। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे। इनमें आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि संदीप कुमार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि सुभाष चंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शामली की निकिता पेपर मिल पर पॉलिथीन जलाने का आरोप! धुएं से परेशान ग्रामीणों ने उठाए प्रदूषण पर सवाल, जांच की मांग
शामली। शामली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निकिता पेपर मिल पर पॉलिथीन जलाकर पेपर मिल की भट्टियां चलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के गांवों में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ फसलों और भूमिगत जल पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मिल से निकलने वाला धुआं आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। आरोप है कि प्रदूषण के कारण क्षेत्र में दमा, टीबी, त्वचा संबंधी बीमारियों समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, किसानों ने भी फसलों को नुकसान होने और भूमिगत जल के प्रदूषित होने की आशंका जताई है।

ग्रामीणों ने शामली प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि खुले तौर पर धुआं निकलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर क्यों नहीं जा रही है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि जब ग्रामीण इस समस्या को लेकर मिल मालिक अशोक बंसल के पास पहुंचे तो कथित तौर पर उन्होंने पॉलिथीन जलाने के लिए लाइसेंस होने की बात कही। हालांकि, लाइसेंस वास्तव में किस प्रकार के ईंधन के इस्तेमाल की अनुमति देता है और मिल में किस सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसकी पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।

अब सवाल यह है कि क्या निकिता पेपर मिल के पास पॉलिथीन अथवा प्लास्टिक आधारित अपशिष्ट को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की वैध अनुमति है? यदि अनुमति है तो क्या मिल निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन कर रही है? ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग है कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग मिल के ईंधन, उत्सर्जन और पर्यावरणीय अनुमति की जांच करे तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अंकित बालियान के घर पहुंचे संजीव बालियान व मासूम शर्मा, परिजनों से मिले; साथ काम करने वाले दिवंगत कलाकार को दी श्रद्धांजलि
शामली। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद शुक्रवार को उनके गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पहुंचे। दोनों ने मृतक कलाकार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अंकित बालियान को श्रद्धांजलि दी।

मासूम शर्मा ने अंकित बालियान की हत्या को शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि अंकित एक अच्छे और उभरते हुए कलाकार थे। उन्होंने कहा कि किसी परिवार में जवान बेटे की मौत हो जाए तो उसके परिजनों के दुख की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अंकित की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

धमकियों और खतरे को लेकर बोले- मुझे जानकारी नहीं

सोशल मीडिया पर कथित तौर पर चल रही धमकियों और खुद को किसी तरह के खतरे के सवाल पर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने ऊपर किसी भी तरह के खतरे की बात से भी इनकार किया।

हरियाणा में बढ़ते अपराध पर क्या बोले मासूम शर्मा

हरियाणा में बढ़ते अपराध के सवाल पर मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार अच्छा काम कर रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में अपराध की घटनाओं में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन हरियाणा पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

संजीव बालियान बोले- हरियाणा सीएम से जल्द मिलूंगा

इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि वह अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि जिस तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई है, उसी तरह हरियाणा में भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की शामली में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

शामली में कार का खौफनाक स्टंट! बोनट पर युवक को बैठाकर 1 किमी दौड़ती रही हरियाणा नंबर की कार, वीडियो वायरल
शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड स्थित राजमहल होटल के सामने हरियाणा नंबर की कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवारों ने कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक कार के बोनट पर बैठ गया, लेकिन कार सवारों ने गाड़ी रोकने के बजाय युवक को बोनट पर बैठाकर ही करीब एक किलोमीटर तक कार दौड़ा दी।

बताया गया कि कार सवार कैराना रोड की ओर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कैराना रोड स्थित एसपी आवास के समीप लोगों ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। इसके बाद कार सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक कार के बोनट पर बैठे युवक को देखकर गाड़ी रुकवाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ दूरी के बाद कार रुकती हुई भी दिखाई दे रही है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंकित बालियान हत्याकांड: गोगी गैंग के नाम से फिर इंस्टाग्राम पोस्ट, एनकाउंटर को बताया हत्या
शामली। हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड के बाद गोगी गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर एक बार फिर पोस्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह वही इंस्टाग्राम आईडी है, जिससे पूर्व में भोलू शापुरिया ने अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी गोगी ग्रुप के नाम से ली थी।

नई पोस्ट में हाल में हुए दो आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या बताया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर अब जो भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही हैं, उनसे उनका कोई मतलब नहीं है। साथ ही पोस्ट में अंकित को निर्दोष बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए दावा किया गया है कि “अंकित निर्दोष नहीं था।”

इधर, लंबे समय बाद उक्त इंस्टाग्राम आईडी दोबारा एक्टिव होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने आईडी को ट्रेस करने और पोस्ट के पीछे सक्रिय व्यक्ति की पहचान करने के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया है। साइबर टीम पोस्ट के तकनीकी साक्ष्यों और आईडी की गतिविधियों की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आ रही पोस्ट की भी जांच की जा रही है कि वास्तव में इसे किस व्यक्ति ने अपलोड किया है और इसका अंकित बालियान हत्याकांड से क्या संबंध है।

शामली में सनसनीखेज मामला: जमीन विवाद और धमकियों के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम  से एक अत्यंत संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। परिवार का इकलौता सहारा रहे युवा जतिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 24 जुलाई को कैराना क्षेत्र में जतिन का शव मिलने के बाद से उसका परिवार लगातार न्याय और सच्चाई सामने आने की उम्मीद में दर-दर भटक रहा है। बूढ़े माता-पिता साहब सिंह और श्रीमती नीरज अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं और प्रशासन से पारदर्शी जांच की गुहार लगा रहे हैं।

जमीन विवाद और भूमाफियाओं के गंभीर आरोप:

पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी बहुमूल्य जमीन पर भूमाफियाओं की गहरी नजर थी। परिवार का आरोप है कि कथित रूप से दबाव बनाकर और प्रपंच रचकर जतिन से उसकी जमीन लिखवा ली गई थी। इस जमीन विवाद और कथित घपलेबाजी को लेकर कानूनी मुकदमेबाजी चल रही थी। इसके बावजूद, बिना किसी वैध न्यायालयी आदेश के रात के वक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया और परिवार को खुलेआम धमकियां दी गईं। परिवार ने उस वक्त भी स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनके अनुसार कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

घटनाक्रम और जान का खतरा:

अपनी और अपने परिवार की जान की सुरक्षा को लेकर भयभीत परिजनों ने 15 जुलाई को पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को लिखित शिकायत पत्र भेजा था। परिवार का दावा है कि जतिन को अपनी जान का गंभीर खतरा पहले से ही था और उसने अपनी जान को लेकर आशंका जताते हुए एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई थी। इसके बावजूद, 21 जुलाई की शाम को जतिन घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गया और वापस नहीं लौटा। अंततः 24 जुलाई को कैराना थाना क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच को लेकर खड़े हुए सवाल:

परिवार का सबसे बड़ा दर्द यह है कि 24 जुलाई को पोस्टमार्टम होने के बाद से वे लगातार अपनी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। परिवार का आरोप है कि कैराना थाने के एक दरोगा द्वारा उन्हें यह कहकर टाला जा रहा है कि "FSL रिपोर्ट आने में एक वर्ष तक का समय लग सकता है।" परिजनों को आशंका है कि मामले को ठंडे बस्ते में डालने और भूमाफियाओं के प्रभाव के कारण जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

परिवार का किसी खास व्यक्ति पर सीधे तौर पर आरोप न होते हुए भी केवल यह स्पष्ट मांग है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य उन्हें सौंपे जाएं तथा सच्चाई सामने लाई जाए।

शामली में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
शामली: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच यानी एफएलसी का काम शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शामली ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर निर्वाचन से पहले चुनाव में उपयोग की जाने वाली EVM और VVPAT की जांच और परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में कराया जाता है।

जांच और परीक्षण की प्रक्रिया

नियमों के मुताबिक केवल एफएलसी में उत्तीर्ण होने वाली EVM और VVPAT का ही उपयोग चुनाव में किया जाता है। FLC की पूरी और विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संबंधी नियमावली यानी Manual on Electronic Voting Machine में दी गई है। यह नियमावली भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है, जहां से इसे देखा जा सकता है।

निर्धारित तिथि और स्थान

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 में उपयोग की जाने वाली EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। यह जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जा रही है। यह प्रक्रिया दिनांक 02.09.2026 से 16.09.2026 तक ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस तहसील परिसर शामली पर किए जाने हेतु निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुसार EVM और VVPAT की FLC संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

राजनैतिक दलों की सहभागिता

इस पूरी FLC प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी लगातार की जा रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है। दलों से दिनांक 22.08.2026 एवं 29.08.2026 को लिखित रूप में अनुरोध किया गया था कि वे इस निर्धारित अवधि के दौरान FLC प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करें। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन अनुरोध पत्रों की प्राप्ति के संबंध में राजनैतिक दलों के राज्य मुख्यालय द्वारा भी पुष्टि यानी एंडोर्स की जा चुकी हैं।

अंकित बालियान हत्याकांड: मोहित-सुमित एनकाउंटर पर मानवाधिकार आयोग सख्त, डीएम से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के कथित आरोपियों मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने शामली के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने डीएम को 13 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर 2026 को होगी।

यह कार्रवाई आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की ओर से दाखिल शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में मुठभेड़ की परिस्थितियों और उससे जुड़े घटनाक्रम की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

मानवाधिकार आयोग के आदेश में 31 अगस्त को शामली के पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजी गई रेडियोग्राम, फैक्स और ईमेल सूचना का भी अवलोकन किए जाने का उल्लेख है।

अमिताभ ठाकुर की शिकायत में 30 अगस्त की रात करीब 8:19 बजे अरुण चहल की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट का भी जिक्र किया गया है। शिकायत के मुताबिक, पोस्ट में दोनों कथित आरोपियों के पुलिस के हत्थे चढ़ने और उसी रात उनके एनकाउंटर की आशंका जताई गई थी। इसके बाद सामने आए घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

शिकायत में सुमित के पिता धर्मपाल के बयान की भी जांच कराने की मांग की गई है। धर्मपाल ने पुलिस पर अपने दूसरे बेटे को थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए थे।

अब मानवाधिकार आयोग द्वारा जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम, पुलिस कार्रवाई और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

अंकित हत्याकांड: सिम खरीदते आर्यन-सत्यम का वीडियो आया सामने, दोनों पर एक-एक लाख का इनाम
शामली। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे कथित गोगी गैंग के शूटर आर्यन और सत्यम को लेकर पुलिस जांच में नया सुराग सामने आया है। दोनों के नया सिम कार्ड खरीदने का वीडियो सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार, अंकित की हत्या से करीब सवा तीन घंटे पहले दोनों ने नया सिम खरीदा था। वारदात के बाद यह सिम रात करीब 10 बजे तक सक्रिय रहा, जिसके बाद मोबाइल और सिम बंद हो गए।

सामने आए वीडियो में दोनों आरोपित सिम कार्ड खरीदते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब सिम की खरीद से लेकर उसके बंद होने तक की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन तकनीकी साक्ष्यों से दोनों के ठिकाने और मददगारों तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं।

इंस्टाग्राम हैंडल भी किए डिएक्टिवेट

जांच में यह भी सामने आया है कि आर्यन और सत्यम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल डिएक्टिवेट कर दिए हैं। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों के साथ ही तकनीकी सर्विलांस के जरिए दोनों की तलाश में जुटी है। सिम खरीदने के दौरान का वीडियो और उसके बाद की मोबाइल गतिविधियों को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।

दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम

फरार चल रहे आर्यन और सत्यम पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही उनके संपर्कों और संभावित मददगारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की गतिविधियों और संपर्कों की कड़ियां जोड़ रही है। सिम खरीदने का वीडियो सामने आने के बाद जांच को नया तकनीकी सुराग मिला है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।