खेल - रॉयल बुलेटिन

जापान के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को क्रिकेट में बनेगा नया इतिहास
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सितंबर का महीना एक और खास मुकाबला लेकर आने वाला है। टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदान पर उतरेगी। बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक मुकाबले के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। भारत और जापान के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा, जो दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में एक नई शुरुआत होगी।

22 सितंबर को होगा भारत-जापान का ऐतिहासिक मुकाबला

भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें 22 सितंबर को टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मैच जापान के तोचिगी प्रान्त स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। खास बात यह है कि दोनों देशों के बीच इससे पहले पुरुष क्रिकेट में कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया का बड़ा मुकाबला

जापान के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए एशियन गेम्स 2026 से पहले अहम तैयारी का मौका भी होगा। जापान में ही एशियन गेम्स का आयोजन होना है। भारत इस बड़े खेल आयोजन में क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा और उससे पहले जापान के खिलाफ टी20 मैच खिलाड़ियों को परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का अवसर देगा।

भारत-जापान के राजनयिक संबंधों से भी जुड़ा है मैच

यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत के तौर पर इस मैच का आयोजन किया जा रहा है। बीसीसीआई के मुताबिक, यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेलों के माध्यम से आपसी संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देने वाली पहल का हिस्सा है।

जापान की टीम भी बना चुकी है खास पहचान

जापान आईसीसी का एसोसिएट सदस्य है और उसने 2022 में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। अब तक जापान ने 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 41 मैचों में जीत मिली है। भारतीय टीम जैसी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ यह उसका पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा, इसलिए जापानी खिलाड़ियों के लिए भी यह मैच यादगार रहने वाला है।

जापान के नाम टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

जापान की क्रिकेट टीम भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत जैसी बड़ी टीम नहीं है, लेकिन उसके नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज है। जापान के केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग और लाचलान यामामोटो-लेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 258 रनों की साझेदारी की थी, जो इस फॉर्मेट में विश्व रिकॉर्ड साझेदारियों में शामिल है।

टीम इंडिया के लिए मुकाबला क्यों है खास?

भारत के लिए यह मैच एशियन गेम्स से ठीक पहले एक उपयोगी अभ्यास मुकाबला साबित हो सकता है। टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में मौका देने के साथ-साथ अलग तरह की परिस्थितियों में उनकी क्षमता को भी परख सकता है। इसके अलावा जापान के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मुकाबला होने के कारण भारतीय क्रिकेट के इतिहास में भी यह मैच एक अलग जगह बनाएगा।

भारत-जापान क्रिकेट रिश्तों की नई शुरुआत

22 सितंबर का मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। भारत जैसे क्रिकेट के मजबूत देश का जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल खेलना जापान में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। अब क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर होगी कि इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है और जापान की टीम भारत जैसी मजबूत चुनौती का सामना कैसे करती है।

महिला क्रिकेट की इन 5 दिग्गजों ने रचा इतिहास, 10,000 इंटरनेशनल रन के क्लब में भारत की दो स्टार
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ बल्लेबाजों ने अपने लंबे और शानदार करियर के दम पर ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें हासिल करना हर खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। 10,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाना इसी खास उपलब्धि में शामिल है। इस मुकाम तक पहुंचने वाली दिग्गज महिला क्रिकेटरों की सूची में भारत की स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की महान खिलाड़ी भी शामिल हैं।

स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास 09

भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का अलग मुकाम बनाया है। हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में 64 गेंदों पर 124 रन की विस्फोटक पारी के साथ उन्होंने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि ने उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

मंधाना की खासियत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ निरंतरता भी है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 शतक दर्ज हैं और वह 10,000 रन तक पहुंचने वाली सबसे तेज महिला बल्लेबाजों में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

मिताली राज का रिकॉर्ड आज भी खास

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने अपने करीब 23 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 10,868 रन बनाए। उन्होंने 2022 में क्रिकेट को अलविदा कहा, लेकिन महिला वनडे क्रिकेट में उनका योगदान आज भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वनडे में 7,805 रन और 50 से ज्यादा की बल्लेबाजी औसत उनके शानदार करियर की कहानी बताते हैं।

मिताली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 93 बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी की बड़ी भूमिका रही।

सूजी बेट्स ने लंबे समय तक किया राज

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स भी महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी और सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। लगभग दो दशक लंबे करियर में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रभाव काफी बड़ा रहा है, जहां उन्होंने 4,700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

बेट्स ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए बड़ी संख्या में मुकाबले खेले हैं और महिला क्रिकेट के लंबे प्रारूप से लेकर छोटे फॉर्मेट तक अपनी उपयोगिता साबित की है। उनका अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें इस खास क्लब का हिस्सा बनाती है।

शार्लोट एडवर्ड्स थीं 10 हजार रन की पहली महिला

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लोट एडवर्ड्स महिला क्रिकेट में 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा छूने वाली पहली बल्लेबाज थीं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और करीब दो दशकों तक इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा बनी रहीं।

एडवर्ड्स ने बल्लेबाजी के साथ कप्तानी में भी अपनी छाप छोड़ी। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने बड़े टूर्नामेंटों में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। महिला क्रिकेट के शुरुआती दौर से लेकर आधुनिक क्रिकेट तक उनका करियर एक लंबी और प्रभावशाली यात्रा रहा।

स्टेफनी टेलर ने कैरेबियाई क्रिकेट को दी पहचान

वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर इस ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं महिला क्रिकेटर बनीं। ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई अहम मुकाबलों में मजबूती दी।

टेलर की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 2016 में महिला टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। कैरेबियाई महिला क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें क्षेत्र की सबसे सफल क्रिकेटरों में गिना जाता है।

10 हजार रन का आंकड़ा क्यों है इतना खास?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए असाधारण उपलब्धि है। महिला क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने के लिए लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है। अलग-अलग देशों, परिस्थितियों और फॉर्मेट में रन बनाने की क्षमता ही इन खिलाड़ियों को खास बनाती है।

स्मृति मंधाना, मिताली राज, सूजी बेट्स, शार्लोट एडवर्ड्स और स्टेफनी टेलर ने अपने-अपने दौर में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

'बिग बॉस' अपने स्केल और पहुंच के कारण देश का सबसे अलग और बड़ा शो: सौरव गांगुली
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दस साल बाद टेलीविजन पर मेजबानी की भूमिका में वापसी के लिए तैयार हैं। गांगुली लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला के बंगाली संस्करण की मेजबानी करते हुए दिखाई देंगे। अपने करियर में कई टेलीविजन शो होस्ट (मेजबानी) कर चुके गांगुली ने कहा कि 10 साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी करना और पहली बार एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ जुड़ना उनके लिए इस प्रोजेक्ट को एक नया अनुभव बनाता है। सौरव गांगुली ने कहा, "बिग बॉस देश का सबसे बड़ा शो है और हमेशा अपने दर्शकों के स्केल और जिस तरह से इस फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग भाषाओं में यात्रा की है, उसकी वजह से सबसे अलग रहा है।

मैंने टीवी पर कई शो किए हैं लेकिन इसे कभी होस्ट नहीं किया, इसलिए पहली बार एंडेमोल शाइन इंडिया से जुड़ना और दस साल बाद बिग बॉस बांग्ला के साथ इसके बंगाली संस्करण का नेतृत्व करना एक शानदार और नया अनुभव है।" पूर्व क्रिकेटर पहले टेलीविजन से होस्ट और प्रेजेंटर के तौर पर जुड़े रहे हैं, लेकिन बिग बॉस बांग्ला से बिग बॉस फ्रेंचाइज में उनकी एंट्री हुई है।

सौरव गांगुली का छोटे पर्दे पर लौटना उनके फैंस के लिए उन्हें देखने और सुनने का एक सुनहरा अवसर है। इस बीच, बिग बॉस का हिंदी एडिशन भी अपने लैंडमार्क 20वें सीजन के लिए तैयार हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान होस्ट बने रहेंगे। नया सीजन 5 सितंबर से शुरू होने वाला है, जिसमें फ्रेंचाइज के सिग्नेचर मिक्स कंटेस्टेंट, टास्क, टकराव और अचानक आने वाले ट्विस्ट वापस आएंगे। 20वें सीजन को फ्रेंचाइज के लिए एक खास उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें मेकर्स बिग बॉस के घर के अंदर नई चीजें ला रहे हैं। इन चीजों में डबल एक्सएल कमरे के साथ कुछ और मजेदार चीजें शामिल हैं।

64 गेंदें, 124 रन और रिकॉर्ड्स की झड़ी... स्मृति मंधाना ने ऐसा खेल दिखाया कि दुनिया की दिग्गज बल्लेबाज भी रह गईं पीछे
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड की पूरी किताब ही बदल गई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंधाना ने महज 64 गेंदों पर 124 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कई बड़े भारतीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

मंधाना के बल्ले से निकली रिकॉर्डतोड़ पारी

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 193.75 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 124 रन की इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि मंधाना के व्यक्तिगत रिकॉर्ड में भी कई बड़ी उपलब्धियां जोड़ दीं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

इस शतक के साथ स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उनके नाम अब कुल 18 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 17-17 शतकों के साथ संयुक्त रूप से आगे थीं। मंधाना ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया।

मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी नया मुकाम हासिल किया। उनकी 124 रन की पारी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल रन 10,880 हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की दिग्गज मिताली राज के नाम था, जिन्होंने 333 मैचों में 10,868 रन बनाए थे।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी

124 रन की पारी अब महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। खास बात यह है कि पिछला रिकॉर्ड भी स्मृति मंधाना के नाम ही था। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेली थी। अब अपनी ही उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए मंधाना ने नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया है।

एशिया कप में चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड टूटा

मंधाना की इस पारी ने महिला टी20 एशिया कप का रिकॉर्ड भी बदल दिया। इससे पहले श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड था। उन्होंने 2024 में मलेशिया के खिलाफ 119 रन बनाए थे। मंधाना ने 124 रन बनाकर अटापट्टू का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दो टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला

स्मृति मंधाना अब महिला टी20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाने वालीपहली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बन गई हैं। इससे पहले भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया था। उन्होंने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी।

हांगकांग के खिलाफ मंधाना की 124 रन की पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि इसमें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ रिकॉर्डों की लंबी फेहरिस्त जुड़ गई। एक ही मुकाबले में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों, कुल रनों और टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। महिला क्रिकेट में मंधाना की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जा सकती है।

धोनी को मैदान पर देखने के लिए तरस रहे फैंस के लिए आई बड़ी खबर, माही के इस फैसले ने CSK की बढ़ाई टेंशन!
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है, लेकिन इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ के एक बयान ने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है। बद्रीनाथ का कहना है कि धोनी ने उनसे खुद कहा है कि वह आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर नहीं उतरेंगे। ऐसे में अब सवाल यही है कि अगर धोनी अगला सीजन खेलते हैं, तो उनकी भूमिका कैसी होगी।

धोनी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। सीजन शुरू होने से पहले उनके घुटने की परेशानी बढ़ गई थी, जिसके कारण वह पूरे सीजन टीम की बेंच पर रहे। अब आईपीएल 2027 के शुरू होने में करीब छह महीने का समय बाकी है और फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या माही एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे।

धोनी ने अभी तक आईपीएल से संन्यास की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसी वजह से उनके अगले सीजन में खेलने की संभावनाओं को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। इसी बीच बद्रीनाथ के बयान ने धोनी की संभावित भूमिका को लेकर एक नया एंगल सामने रख दिया है।

इम्पैक्ट प्लेयर बनने के लिए क्यों तैयार नहीं हैं माही?

एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि धोनी खुद को एक फुल-टाइम विकेटकीपर मानते हैं। उनके मुताबिक धोनी का मानना है कि अगर वह टीम का विकेटकीपर हैं, तो उन्हें पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना चाहिए। इसी वजह से वह इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में खेलने के पक्ष में नहीं हैं।

बद्रीनाथ ने यह भी माना कि रणनीतिक नजरिए से देखें तो धोनी का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे टीम को उनकी बल्लेबाजी का इस्तेमाल जरूरत के समय करने का विकल्प मिल सकता है और उन्हें लंबे समय तक मैदान पर रहने का दबाव भी कम हो सकता है।

धोनी की फिटनेस भी बन सकती है बड़ा फैक्टर

धोनी की उम्र और फिटनेस को देखते हुए उनकी भूमिका आईपीएल 2027 में अहम मुद्दा रहने वाली है। बद्रीनाथ ने भी संकेत दिया कि धोनी के शरीर के लिए लंबे समय तक मैदान पर बने रहना पहले की तुलना में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के बीच संतुलन बनाना होगा।

हालांकि धोनी की सबसे बड़ी पहचान ही उनकी विकेटकीपिंग और मैदान पर मौजूदगी रही है। यही कारण है कि अगर वह अगले सीजन में खेलते हैं तो उनके लिए सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में उतरना कितना सहज होगा, यह देखने वाली बात होगी।

आईपीएल में धोनी का रिकॉर्ड अब भी शानदार

धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद उनका क्रिकेट करियर मुख्य रूप से आईपीएल तक सीमित रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उन्होंने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 38 के औसत तथा करीब 137 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं।

बतौर कप्तान धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। विकेट के पीछे भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 201 शिकार करने वाले विकेटकीपर बताए जाते हैं। यही वजह है कि उम्र बढ़ने के बावजूद माही को लेकर फैंस की दिलचस्पी कम नहीं हुई है।

क्या 2027 में फिर दिखेगा माही का पुराना अंदाज?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि धोनी आईपीएल 2027 में वापसी करेंगे या नहीं। अगर वह खेलते हैं तो उनकी भूमिका, फिटनेस और विकेटकीपिंग को लेकर रणनीति पर सभी की नजर रहेगी। बद्रीनाथ के बयान से इतना जरूर साफ संकेत मिलता है कि धोनी खुद को केवल कुछ ओवर की बल्लेबाजी तक सीमित करने के बजाय विकेटकीपर के रूप में पूरी जिम्मेदारी निभाने को प्राथमिकता देते हैं।

अब आईपीएल 2027 से पहले धोनी की फिटनेस और उनके अंतिम फैसले का इंतजार रहेगा। माही की वापसी होती है तो यह सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही नहीं, बल्कि करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए भी बेहद खास पल होगा।

BCCI की हाई-वोल्टेज बैठक आज, रोहित शर्मा के ODI भविष्य से हार्दिक पांड्या की फिटनेस तक होंगे बड़े फैसले! टीम इंडिया में बदलाव के संकेतों पर टिकी सबकी नजर
भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। मुंबई में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक होने वाली है, जिसमें टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस और भविष्य की योजनाओं तक कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सबसे ज्यादा नजर रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर रहेगी। हालांकि बीसीसीआई ने बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच बड़े मुद्दे चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।

रोहित शर्मा के भविष्य पर हो सकता है बड़ा फैसला

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के भविष्य पर चर्चा अहम हो सकती है। खासतौर पर रोहित को लेकर चयनकर्ताओं की योजना पर नजर रहेगी। इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके वनडे भविष्य को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। अब समीक्षा बैठक में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की आगे की रणनीति पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन का होगा मंथन

टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन पर भी बैठक में गंभीर चर्चा हो सकती है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वनडे मुकाबलों में भी भारतीय टीम को चुनौती मिली। ऐसे में टीम मैनेजमेंट यह समझने की कोशिश करेगा कि कमजोर प्रदर्शन की वजह क्या रही और भविष्य में ऐसी स्थिति से कैसे बचा जा सकता है।

अजीत अगरकर के कार्यकाल पर भी नजर

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल भी चर्चा का विषय बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका कार्यकाल अक्टूबर की शुरुआत में खत्म होना है। ऐसे में यह सवाल अहम है कि क्या उन्हें आगे भी चयन समिति की जिम्मेदारी दी जाएगी। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए चयन प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखना भी बीसीसीआई के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस बनेगा बड़ा मुद्दा

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों की चोट और उनकी वापसी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। कई खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौटे, लेकिन कुछ समय बाद फिर चोटिल होकर बाहर हो गए। ऐसे में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे रिहैब और खिलाड़ियों की फिटनेस मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ सकते हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित टी20 टीम में भी चार खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रखा गया है। बीसीसीआई की आधिकारिक टीम घोषणा में नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के नाम के साथ ‘Subject to fitness clearance’ लिखा गया है। 0

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी होगी नजर

हार्दिक पांड्या की फिटनेस टीम इंडिया के लिए लंबे समय से अहम मुद्दा बनी हुई है। वनडे फॉर्मेट में उनके ऑलराउंड विकल्प होने के कारण अगले साल के बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में उनकी फिटनेस महत्वपूर्ण हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब और ट्रेनिंग कर रहे हैं। चयन समिति यह जानना चाहेगी कि वह कब तक पूरी गेंदबाजी क्षमता के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हो पाएंगे।

टी20 से आगे टेस्ट और वनडे की भी बनेगी रणनीति

समीक्षा बैठक का फोकस केवल टी20 क्रिकेट तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। भारत को आगे महत्वपूर्ण टेस्ट और वनडे मुकाबले खेलने हैं, इसलिए अलग-अलग फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों की उपलब्धता और टीम संयोजन पर भी विचार किया जा सकता है। खासकर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए अनुभवी खिलाड़ियों और युवा क्रिकेटरों के बीच सही संतुलन बनाना चयनकर्ताओं की बड़ी चुनौती होगी।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी बैठक में रहेंगे

बैठक में टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल तथा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के भी शामिल होने की बात सामने आई है। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों से सीधे फीडबैक मिलने से हालिया प्रदर्शन की समीक्षा और आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिल सकती है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी अहमियत

इस समीक्षा बैठक का समय भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होनी है। बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक तीनों टी20 मुकाबले दिल्ली में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। ऐसे में चोटिल खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम संयोजन पर लिए जाने वाले फैसले आने वाली सीरीज पर भी असर डाल सकते हैं।

टीम इंडिया में 4 खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ाई टेंशन, बुमराह से लेकर नितीश रेड्डी तक पर बड़ा सस्पेंस, अफगानिस्तान सीरीज से पहले चयन पर उठे सवाल
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, लेकिन स्क्वॉड सामने आते ही चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वजह है टीम में शामिल चार ऐसे खिलाड़ी, जिनकी उपलब्धता अभी पूरी तरह तय नहीं है। जसप्रीत बुमराह के अलावा नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही खेलने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई ने इन चारों खिलाड़ियों के नाम के साथ साफ तौर पर ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ लिखा है।

बुमराह समेत चार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी और तीनों मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में कुल 15 खिलाड़ी हैं, लेकिन इनमें चार की उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है।

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर हुए थे और इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए। अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही तय होगी।

हर्षित राणा भी अभी पूरी तरह फिट नहीं

तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम भी फिटनेस पर निर्भर खिलाड़ियों में है। चोट के कारण उनका पिछला समय मुश्किल रहा है और अब टीम में वापसी का रास्ता फिटनेस टेस्ट से होकर गुजरना है। अगर वह समय पर फिट होते हैं तो भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है।

वॉशिंगटन सुंदर की वापसी पर भी सस्पेंस

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन उनकी उपलब्धता अभी पक्की नहीं है। वह चोट से उबरने के बाद वापसी की तैयारी कर रहे हैं। टीम में उनका होना भारत के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

नितीश कुमार रेड्डी को भी फिटनेस साबित करनी होगी

नितीश कुमार रेड्डी भी उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार है। क्वाड्रिसेप इंजरी के कारण वह लंबे समय से मैदान से दूर रहे हैं। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में तो शामिल किया है, लेकिन अंतिम रूप से खेलने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

फिर उठे चयन प्रक्रिया पर सवाल

चार खिलाड़ियों का फिटनेस पर निर्भर होना चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल भी खड़े करता है। सवाल यह है कि जब किसी खिलाड़ी की फिटनेस पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो तो उसे टीम में शामिल करने का फैसला कितना सही है। हालांकि, चोट से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को पहले से टीम में रखकर उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला करने की प्रक्रिया नई नहीं है। इस बार एक साथ चार खिलाड़ियों के नाम होने के कारण चर्चा ज्यादा तेज हो गई है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम

भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगी।

13 सितंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। तीनों मैच दिल्ली में होंगे। इस सीरीज के बाद यही टीम एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।

टीम इंडिया ने छोड़ा तो प्रभसिमरन ने मैदान पर दिया करारा जवाब, 41 गेंदों में शतक, 125 रन की तूफानी पारी से मचा तहलका
टीम इंडिया से बाहर किए जाने के कुछ ही घंटों बाद प्रभसिमरन सिंह ने ऐसा जवाब दिया कि क्रिकेट जगत का ध्यान उनकी ओर फिर से खिंच गया। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वॉरियर्स की कप्तानी कर रहे प्रभसिमरन ने अमृतसर सूरमास के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोक दिए। उन्होंने 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 14 चौकों व 8 छक्कों की मदद से करीब 266 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

टीम इंडिया से बाहर हुए और फिर बल्ले से मचाया तूफान

प्रभसिमरन सिंह जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित टी20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। टीम से बाहर होने के कुछ ही घंटों बाद मैदान पर उतरे प्रभसिमरन ने अपनी बल्लेबाजी से जोरदार प्रदर्शन किया।

उनकी 125 रन की नाबाद पारी सिर्फ एक शतक नहीं रही, बल्कि इसने जालंधर वॉरियर्स को बेहद बड़े लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। 47 गेंदों में 125 रन बनाने के दौरान उन्होंने 14 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 266 रहा।

265 रन का लक्ष्य और सिर्फ 16.5 ओवर में जीत

अमृतसर सूरमास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 264 रन बनाए। जवाब में जालंधर वॉरियर्स ने इस विशाल लक्ष्य को महज 16.5 ओवर में हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

जालंधर की पारी की शुरुआत भी तेज रही। टीम ने पावरप्ले में ही 100 से ज्यादा रन जोड़ दिए। विश्वनाथ सिंह ने 12 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि हरजस सिंह टंडन ने 21 गेंदों में 42 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद अनमोल मल्होत्रा ने 23 गेंदों पर 53 रन बनाकर प्रभसिमरन का अच्छा साथ दिया।

प्रभसिमरन और अनमोल ने मिलकर पलट दिया मैच

जालंधर की पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह और अनमोल मल्होत्रा के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 92 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने अमृतसर के गेंदबाजों पर दबाव पूरी तरह बढ़ा दिया। प्रभसिमरन ने लगातार बड़े शॉट लगाते हुए लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया।

मुकाबले के अंतिम ओवरों में प्रभसिमरन ने तेजी और बढ़ा दी। 16.5 ओवर में चौका लगाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई और अपनी नाबाद 125 रन की पारी को यादगार बना दिया।

एक ही मैच में दो शतक, फिर भी हार गई अमृतसर

इस मुकाबले में सिर्फ प्रभसिमरन ही नहीं, बल्कि अमृतसर सूरमास की ओर से नमन धीर ने भी शानदार शतक लगाया। नमन धीर ने 56 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनकी तूफानी पारी के बावजूद अमृतसर की टीम अपनी बड़ी स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।

अमृतसर के कप्तान अभिषेक शर्मा ने भी 36 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। यानी मुकाबले में बल्लेबाजों का ऐसा तूफान देखने को मिला जिसमें दोनों टीमों की ओर से बड़े स्कोर बने, लेकिन अंत में प्रभसिमरन की नाबाद 125 रन की पारी सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित हुई।

टीम इंडिया के दरवाजे पर फिर दस्तक?

प्रभसिमरन का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब उन्हें भारतीय टी20 टीम से बाहर किया गया है। इसलिए उनकी इस पारी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के साथ-साथ उनकी दावेदारी को भी चर्चा में ला दिया है। हालांकि किसी खिलाड़ी की राष्ट्रीय टीम में वापसी का फैसला चयनकर्ता करते हैं, लेकिन 47 गेंदों में 125 रन जैसी पारी निश्चित तौर पर प्रभसिमरन के आत्मविश्वास के लिए बड़ी बात है।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के इस मुकाबले में प्रभसिमरन ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने दिखा दिया कि टीम से बाहर होने के बाद भी उनका बल्ला जवाब देने के लिए तैयार है। जालंधर वॉरियर्स ने 265 रन का लक्ष्य 19 गेंद शेष रहते हासिल किया और प्रभसिमरन इस धमाकेदार जीत के सबसे बड़े सितारे बनकर सामने आए।

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई
न्यूयॉर्क। एलेक्जेंड्रा ईला ने यूएस ओपन 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ईला ने अपने पहले मैच में अमेरिकी क्वालीफायर मैरी स्टोयाना पर जीत हासिल कर दूसरे राउंड में जगह बनाई। नंबर 17 सीड, ईला ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने दो ब्रेक पॉइंट बचाते हुए, एक खराब पहला सर्विस गेम खेला। ऐसा लग रहा था कि ईला को मैच में अपनी पकड़ बनाने के लिए बस इन्हीं प्रेशर पॉइंट्स की जरूरत थी, और उसने पहला सेट 6-1 से जीतने से पहले 5-0 की बढ़त बना ली, जिसमें उसने अपने 84 प्रतिशत फर्स्ट-सर्विस पॉइंट्स जीते। स्टोयाना ने दूसरे सेट के ईला के पहले सर्विस गेम में दो ब्रेकपॉइंट के मौके बनाए।

हालांकि, ईला ने नियंत्रण बनाए रखा और पेडल को मेटल पर रखा। दूसरे सेट के पांचवें गेम में एक ब्रेक उसे फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए उनके लिए जरूरी बूस्ट साबित हुआ। ईला ने मैच को उसी तरह खत्म किया जैसे शुरू किया था। उन्होंने लगातार आखिरी पांच गेम जीते। अहम पलों में, वह लगभग परफेक्ट थीं। उसने उसके खिलाफ सभी छह ब्रेक पॉइंट बचाए और स्टोयाना की सर्व पर आठ में से चार ब्रेक मौकों को कन्वर्ट किया। फिलीपींस की यह खिलाड़ी दूसरे राउंड में यूक्रेन की ओलेक्सांद्रा ओलिन्यकोवा का सामना करेगी। पिछली बार दोनों का मैच इस साल की शुरुआत में स्ट्रासबर्ग में हुआ था।

मैच काफी लंबा चला, जिसमें ओलीनिकोवा ने एला को 3-6, 7-5, 6-3 से हराया। ईला की जीत नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट स्विंग पर उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाती है। विंबलडन के बाद से उन्होंने हार्ड कोर्ट पर अपने पिछले 11 मैचों में से नौ जीते हैं। 2025 में अपने यूएस ओपन डेब्यू में, ईला ने 14वीं सीड क्लारा टॉसन को हराया, लेकिन दूसरे राउंड में क्रिस्टीना बुक्सा से हार गईं। इस सीजन में अपनी ग्रैंड स्लैम सफलता को जारी रखते हुए, उन्होंने अब लगातार दो मेजर में अपना पहला मैच जीता है, जिसमें इस गर्मी की शुरुआत में विंबलडन के चौथे राउंड तक करियर का सबसे अच्छा स्लैम रन भी शामिल है।

आईसीसी रैंकिंग: विमेंस एशिया कप में ऑलराउंडर प्रदर्शन, टी20 करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचीं अट्टापट्टू
दुबई। विमेंस एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के साथ श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू आईसीसी विमेंस टी20 प्लेयर रैंकिंग में तीनों कैटेगरी में अपने करियर की बेस्ट रेटिंग प्वाइंट्स तक पहुंच गई हैं। अट्टापट्टू ने 29 अगस्त को यूएई के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। बतौर गेंदबाज 3 ओवरों में 10 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। कप्तान के इस प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस नतीजे से अट्टापट्टू बल्लेबाजों की रैंकिंग में 734 रेटिंग प्वाइंट्स, गेंदबाजों में 552 और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 405 प्वाइंट्स के साथ अपने करियर की सबसे बेहतरीन स्थिति में पहुंच गईं।

वह टी20 बल्लेबाजों में छठे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि गेंदबाजी सूची में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं और ऑल-राउंडर्स में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। अट्टापट्टू का यह प्रदर्शन इस साल की शुरुआत में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद आया है, जहां उन्होंने श्रीलंका के लिए 172 रन बनाए थे और तीन विकेट लिए थे। उनकी ओपनिंग पार्टनर इमेशा दुलानी ने भी लेटेस्ट अपडेट में काफी सुधार किया है। यूएई के खिलाफ 18 गेंदों पर 25 रन की पारी खेलने वाली दुलानी चार स्थान ऊपर चढ़कर 625 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 18वीं रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।

वहीं, हर्षिता समरविक्रमा बल्लेबाजों में एक स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर आ गई हैं। श्रीलंकाई गेंदबाजों को भी टूर्नामेंट के अपने शानदार ओपनिंग मैच का फायदा मिला है। मिताली अयोध्या ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे यूएई का स्कोर 79 रन तक सीमित रहा और वह 18 स्थान ऊपर चढ़कर 70वें स्थान पर पहुंच गईं; साथ ही उनके 444 प्वाइंट्स भी उनके करियर का बेस्ट स्कोर है। बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी ने 18 रन देकर दो विकेट लिए और पांच स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गईं। इस बीच विमेंस एशिया कप में खेल रहीं दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है।

भारत के खिलाफ 48 गेंदों में 41 रन बनाने के बाद थाईलैंड की नन्नापत कोंचारोएन्काई महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर 29वें नंबर पर पहुंच गईं, जबकि सुलीपोर्न लाओमी ने 26 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 63वें नंबर पर आ गईं। इंडोनेशिया पर बांग्लादेश की शानदार 71 रन की जीत से भी रैंकिंग में बदलाव आया। शोभना मोस्तरी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 500 अंकों के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 39वें नंबर पर पहुंच गईं, जबकि तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लेने के बाद दो स्थान की छलांग लगाई और 37वें नंबर पर पहुंच गईं। भारतीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने भी बड़ी बढ़त हासिल की।

थाईलैंड के खिलाफ 18 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद वह 38 स्थान ऊपर चढ़कर 112वें नंबर पर पहुंच गईं। ताजा रैंकिंग में एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रोमानिया में कॉन्टिनेंटल कप में 257 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने के बाद आइल ऑफ मैन की बल्लेबाज लुसी बार्नेट संयुक्त रूप से 67वें नंबर पर पहुंच गईं। टूर्नामेंट के दौरान बिना आउट हुए 197 रन बनाने के बाद रोमानिया की रेबेका ब्लेक संयुक्त रूप से 89वें नंबर पर आ गईं। अब उनके नाम 20 मुकाबलों में 153.00 का शानदार टी20 बल्लेबाजी औसत दर्ज है।

राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित टी20 लीगों पर कड़ी निगरानी की जरूरत: ललित मोदी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के जनक के रूप में लोकप्रिय ललित मोदी ने कहा है कि राज्यों में टी20 लीग का बढ़ना भारतीय क्रिकेट में एक सकारात्मक विकास है। हालांकि, मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य क्रिकेट क्रिकेट एसोसिएशन को बहुत कड़ी निगरानी करनी चाहिए ताकि वे किसी भी संभावित भ्रष्टाचार से दूर रह सकें। राज्य टी20 लीग बढ़ने से क्रिकेटरों की एक नई पीढ़ी को सामने आने में मदद मिली है, जिसमें कई खिलाड़ी मौकों का पूरा फायदा उठा रहे हैं और स्टेट एसोसिएशन और आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच रहे हैं।

ललित मोदी ने खिलाड़ियों के लिए रास्ता बनाने के लिए उन लीगों की क्षमता की तारीफ की, लेकिन उन पर कड़ी नजर रखने की चेतावनी दी। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि स्टेट लीग इंडियन क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक हैं। आईपीएल इकोसिस्टम के बढ़ने के साथ ऐसा होना ही था, और अगर इन्हें ठीक से बनाया जाए, तो ये लीग युवा और अनदेखी प्रतिभाओं के लिए दबाव में प्रदर्शन करने, लोगों की नजर में आने और शायद आईपीएल और उससे ऊपर के स्तर तक पहुंचने का एक शानदार रास्ता बन सकती हैं।"

उन्होंने कहा, "इन लीगों के तेजी से बढ़ने के साथ एक गंभीर जिम्मेदारी भी आती है। उन्हें पेशेवर तरीके से चलाया जाना चाहिए और संबंधित स्टेट एसोसिएशन द्वारा मजबूत स्वतंत्र गवर्नेंस के साथ बहुत बारीकी से मॉनिटर किया जाना चाहिए। मेरी सबसे बड़ी चिंता हमेशा ईमानदारी होगी।" आईपीएल संस्थापक ने लीगों पर नजर रखने की जरूरत पर और जोर दिया, और संभावित भ्रष्ट तरीकों के संपर्क में आने के जोखिम पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "अगर पहले दिन से ही सही सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो छोटी लीग बुकमेकर्स, मैच-फिक्सिंग, स्पॉट-फिक्सिंग, प्लेयर मैनिपुलेशन, हितों के टकराव, संदिग्ध ओनरशिप या वित्तीय हितों और दूसरे भ्रष्ट तरीकों के लिए खास तौर पर कमजोर हो सकती हैं।"

मोदी ने आगे कहा, "हर लीग में मजबूत एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल, खिलाड़ियों की शिक्षा, खिलाड़ियों और ड्रेसिंग रूम तक पहुंच पर सख्त नियंत्रण, मालिकों और अधिकारियों की सही जांच, ट्रांसपेरेंट अनुबंध और भुगतान, स्वतंत्र ऑडिट और संदिग्ध बेटिंग पैटर्न की सक्रिय मॉनिटरिंग होनी चाहिए।" उन्होंने ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के ऑपरेशन पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि स्टेट लीग को इसी तरह बनाए रखने के लिए उन्हें साफ और ट्रांसपेरेंट होना चाहिए।

यही वजह है कि स्टेट एसोसिएशन का गवर्नेंस खुद मायने रखता है। आप किसी लीग से साफ, ट्रांसपेरेंट और प्रोफेशनल तरीके से चलने की उम्मीद नहीं कर सकते, अगर उसे सुपरवाइज करने वाली संस्था अपने ही गवर्नेंस को लेकर गंभीर सवालों का सामना कर रही हो। ललित मोदी ने कहा, "यूपीसीए एक उदाहरण है, जहां पिछले कुछ सालों में गवर्नेंस, पारदर्शिता, टकराव और ताकतवर प्रशासक के असर से जुड़े आरोप और विवाद बार-बार सार्वजनिक तौर पर उठाए गए हैं।

राजीव शुक्ला यूपीसीए और भारतीय क्रिकेट प्रशासन से जुड़े एक जाने-माने व्यक्ति रहे हैं। ऐसे सवालों को लटकाए रखने के बजाय, उनकी स्वतंत्र रूप से जांच होनी चाहिए और पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।" उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि स्टेट एसोसिएशन में क्रिकेट प्रशासन किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं जाना चाहिए। मोदी ने कहा, "इसलिए हर स्टेट एसोसिएशन के लिए सबक आसान होना चाहिए। क्रिकेट प्रशासन को कुछ मुट्ठी भर लोगों द्वारा नियंत्रित निजी क्लब न बनने दें।" मोदी नियामक निरीक्षण, हितों के टकराव का खुलासा, फ्रेंचाइजी ओनरशिप और फंडिंग की जांच, पैसे का स्वतंत्र रूप से ऑडिट, और प्रशासकों को उनके फैसलों के लिए जवाबदेह बनाने के महत्व पर जोर दिया।

हालांकि टी20 क्रिकेट की ग्रोथ इंडियन क्रिकेट के लिए एक वरदान रही है, मोदी ने कहा कि बिना गवर्नेंस के विस्तार बहुत जल्दी एक जिम्मेदारी बन सकता है। लीग, एसोसिएशन और पूरे इंडियन क्रिकेट को एक साथ दिखाती हैं, जो युवा प्रतिभाओं को मौके देती हैं। कई खिलाड़ी स्थानीय लीग में अपना नाम बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "आईपीएल ने दिखाया कि जब मौका, प्रतिभा और वाणिज्यीकरण एक साथ आते हैं तो कितनी बड़ी वैल्यू बन सकती है। लीग की अगली जेनरेशन को यह पक्का करना होगा कि ईमानदारी भी उतनी ही तेजी से बढ़े जितनी तेजी से पैसा बढ़ता है। गेम की ईमानदारी को बचाना सबसे पहले आना चाहिए।" मोदी ने आईपीएल को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर भी लिखा, "मैंने आईपीएल को इसलिए बनाया ताकि उसे कभी मेरी जरूरत न पड़े। लगभग दो दशक बाद भी, यह रिकॉर्ड तोड़ता रहता है। यह सफलता नहीं, बल्कि संस्थान का निर्माण है।"

लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर गिरी गाज, 7 खिलाड़ी बाहर, कोचिंग स्टाफ भी बदला
लंदन)। पाकिस्तानी टीम रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को 194 रन से गंवा बैठी, जिसके अगले दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दौरे के बीच में ही बड़ा कदम उठाते हुए 7 खिलाड़ियों को टीम से हटा दिया है। इसके साथ ही कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को भी बदला गया है। ये बदलाव ऐसे समय में किए गए, जब पाकिस्तान तीन मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पीछे है और पिछले 6 टेस्ट मैचों में से 5 हार चुका है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान सलमान अली आगा, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और ओपनिंग बल्लेबाज इमाम-उल-हक के साथ-साथ अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से हटा दिया है। पीसीबी ने सोमवार को जारी बयान में कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज घोषणा की है कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टेस्ट टीम से 7 खिलाड़ियों को हटा दिया गया है। कुल 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिनमें टेस्ट स्तर पर 5 अनकैप्ड और 2 कैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।"

नए शामिल किए गए खिलाड़ियों में पहले टेस्ट खेल चुके बल्लेबाज सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास शामिल हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन में 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले, अनकैप्ड खिलाड़ी मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह भी टीम से जुड़ेंगे। बोर्ड ने कहा, "नए खिलाड़ियों के तौर पर घोषित किए गए खिलाड़ियों में बल्लेबाज सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल ने क्रमशः आठ और दो टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास ने पाकिस्तान के लिए तीन वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं।

शेष चार खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान जूनियर, विकेटकीपर-बल्लेबाज और कायद-ए-आजम ट्रॉफी 2025-26 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' साद बेग, और दाएं हाथ के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह शामिल हैं।"

यह बदलाव सिर्फ प्लेइंग स्क्वाड तक ही सीमित नहीं है; पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद रेड-बॉल हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। इसी खराब दौर में शान मसूद की जगह बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बनाया गया था। शेष दौरे के लिए बैकरूम की जिम्मेदारियां व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और एशले नोफके संभालेंगे। बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की संशोधित टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।