Monday, May 19, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हापुड़ (गढ़ क्षेत्र) में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, इंजीनियरों और परियोजना से जुड़े कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अतः इसकी गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का भी सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन सरल होगा, नए औद्योगिक केंद्र विकसित होंगे और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर परियोजना को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और जनता के प्रति उत्तरदायित्व का स्मरण भी कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय