Thursday, May 15, 2025

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार,कब्जे से 200 किलोग्राम गोमांस बरामद

कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र में मैकू पुरवा के पास बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि गोली से घायल गौ तस्कर जीशान उर्फ छोटे भइया ने मूलगंज में बुधवार को पुलिस पर हमला किया और भाग निकला था। जिसे बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से 200 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था। गोली से घायल जीशान का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय