Saturday, May 18, 2024

मोरना में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। मोरना भोपा मार्ग पर ककराला गांव में स्थित प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर, गांव फिरोजपुर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर,  शिवधाम, अर्धनारीश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भोपा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोरना, बेहड़ा सादात, ककरौली, भोकरहेड़ी आदि में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ककराला स्थित जुडेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार की सुबह ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मोरना, ककराला, फिरोजपुर, भेडाहेडी, मिल कॉलोनी आदि से आए हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की प्राचीन पिंडी पर जल व दूध से अभिषेक किया व बेल पत्र, फल, फूल, दीप धूप, मिष्ठान आदि से पूजा अर्चना की। हरिद्वार व शुकतीर्थ से गंगाजल लेकर आए अनेक भक्तों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।  तीर्थनगरी शुकतीर्थ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शिव मंदिरों पर जल चढ़ाया। क्षेत्र के मंदिरों में भारी भीड़ के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मंदिरों में घूमते रहे।

 

खतौली्र महाशिवरात्रि का पर्व कस्बे में श्रद्धा और विश्वास के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का गंगा जल से जलाभिषेक करके अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की। महाशिवरात्रि पर कस्बे के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम के समय शिवमूर्ति जानसठ रोड़ पर आयोजित दिव्य भजन संध्या में भजन गायक नवनीत सरताज ने शिव के भजन प्रस्तुत किए।

 

महाशिवरात्रि पर्व पर कस्बे के मंदिरों झारखंड महादेव देवालय नई आबादी, थानेश्वर मंदिर बुढ़ाना रोड़, ताराचंद शिवालय जी टी रोड़, शिव मूर्ति जानसठ रोड़, मनकामेश्वर मंदिर भूड़ आदि में शिवभक्त कांवडिय़ों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का गंगा जल, शहद, दूध, बैल पत्र, भांग, धतूरा से अभिषेक करके अपनी मनोकामनाओं के पूरी होने के लिए प्रार्थना की। नगर पालिका परिषद चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के आदेश पर मंदिरों के आसपास सफाई और जल छिड़काव की व्यवस्था सुचारू रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ यतेंद्र सिंह नागर, कोतवाल उमेश रोरिया दल बल के साथ कस्बे में गश्त पर रहे। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मूर्ति जानसठ रोड़ पर आयोजित दिव्य भजन संध्या में भजन गायक नवनीत सरताज द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। दिव्य भजन संध्या के आयोजन में शिव मूर्ति सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार तनेजा, महामंत्री मदन छाबड़ा, नरेश गुंबर, गौरी शंकर गौरी, मोनू मंगवानी, राजेंद्र तनेजा, सचिन तनेजा, नंदलाल मेहता, रमेश तनेजा, अशोक कुमार, सतीश तनेजा, राजकुमार मंगवानी, सरदार गुरचरण सिंह, देवेंद्र ढोलू, दीपक बंसल का सहयोग रहा।

 

मीरापुर। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंगलवार को मीरांपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों का विशाल हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्त शिव का दर्शन व अभिषेक करने आते रहे। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आये शिवभक्तों ने सुबह चार बजते ही मंदिरों में हर-हर महादेव का उद्घोष कर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया जिस कारण पूरा माहौल शिवमय हो गया। भारी भीड़ के चलते भक्तों को शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए घंटों कतार में भी खड़े रहना पड़ा। शिव भक्तो को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए शाम तक भक्त मंदिर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराकर बेलपत्र, शमीपत्र, आंखपत्र, धूपघास व धतूरा भांगपत्र, फल इत्यादि अर्पित किये। पंचमुखी महादेव मन्दिर सम्भलहेडा पर श्रद्धालुओं की भीड देखते हुए थानाध्यक्ष रवेनद्र सिंह यादव ने जायजा लिया इसके बाद प्रबंध समिति के सदस्यो से मिलकर कावड सेवा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये निर्देश दिये।

 

मन्दिर परिसर में व्यवस्था बनाने में पं. अंकज शर्मा, नरेन्द्र गर्ग, पुष्पेन्द्र शर्मा, गुड्डू चौधरी, विपिन राजवंशी, सतेन्द्र कुमार, मनीष कटारिया, विपिन गुर्जर, कृष्णपाल सैनी, राजू धीमान, जोनी, शुभम पाल, नरेश प्रजापति, विनय शर्मा, आदि सक्रिय रहे। मीरापुर कस्बे के राम मंदिर, काली मंदिर, योगमाया मंदिर, गंगा मंदिर, पंचायती मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर, सतसंग भवन मंदिर आदि में शिवालयों पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए लोगो की प्रात काल से ही आवाजाही शुरू हो गई थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय