Thursday, September 19, 2024

नोएडा में बस चालक ने साइकिल सवार को कुचला, हुई मौत, स्कूटी सवार दो युवक घायल

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई है। इसके अलावा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना बिसराख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कमलेश प्रसाद शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार उनका चचेरा भाई विनोद कुमार शर्मा उम्र 32 वर्ष सुबह के समय साइकिल पर सवार होकर काम करने जा रहा था। डीके ट्रेडर्स राजपुरा फाटक के पास जब वह पहुंचा तो एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक विनोद कुमार के दो बच्चे हैं। जिनमें एक तीन वर्ष का बेटा, और एक बेटी है जिसकी उम्र 6 माह है। परिवार का पालन पोषण मृतक विनोद कुमार की कमाई से होता था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि प्रताप पुत्र राम अवतार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़ित का बेटा आजाद अपने दोस्त कुलदीप के साथ स्कूटी पर सवार होकर अगाहपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया था। उन्होंने बताया कि जब वह तेल डलवा कर वापस जाने लगा इसी बीच एक वैगन आर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित का बेटा और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय