Monday, May 19, 2025

नोएडा में भूड़ा गांव के पास शव मिला, हत्या की आशंका

नोएडा । थाना फेस-2 क्षेत्र के भूड़ा गांव के पास एक 33 वर्षीय व्यक्ति का लहू लुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस सड़क हादसा और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को थाना फेस-दो पुलिस को सूचना मिली कि भूड़ा गांव के पास एक 33 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मृतक की पहचान रामदयाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह भूड़ा गांव के रहने वाला था। उसका शव सड़क किनारे पटरी पर पड़ा था। उन्होंने बताया कि पुलिस सड़क हादसा और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय