Sunday, April 20, 2025

शामली में आम के पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

 

शामली। जनपद में सुबह होते हीउस वक्त सनसनी फैल गई। जब मेरठ करनाल हाईवे के पास एक खेत में खड़े आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। जिसे देख लोगों में दहशत फैल गई और खेत मालिक द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पेड़ से उतार कर शिनाख्त करने के प्रयास किया। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल मार्ग स्थित गांव सिंभालका के खेत का है। जहां हाईवे किनारे गांव सिंभालका निवासी रामकिशन का खेत है। जिसमें बुधवार की सुबह खेत में खड़े एक आम के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।  जिसे देख किसान के होश उड़ गए और उसने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। फांसी के फंदे पर अज्ञात शव की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन मृतक की जेब में केवल ₹174 की नकदी और कुछ विजिटिंग कार्ड भी मिले। इसके अलावा कोई भी ठोस सबूत नहीं पाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर गहनता से जांच की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्षीय बताई जा रही है। जो कि सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए था और घटनास्थल पर ही उसके स्टैंडल भी पड़े हुए थे। वही उक्त घटना से आसपास के किसानों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी नेमचंद का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है।  बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें :  शामली में दिव्यांग छात्र की शिक्षा में रुकावट: कम प्रमाण पत्र प्रतिशतता से लाचार, डीएम ऑफिस में लगाई मदद की गुहार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय