गाज़ियाबाद में महागुन मॉल की कंस्ट्रक्शन साइट पर 40 फीट गड्ढे में गिरा युवक, रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल
गाजियाबाद। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में जीडीए की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। महागुण मिलेनियम मॉल के लिए खोदे गए 40 फीट गड्ढे में सोमवार को एक युवक गिर गया, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते पहले […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में जीडीए की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। महागुण मिलेनियम मॉल के लिए खोदे गए 40 फीट गड्ढे में सोमवार को एक युवक गिर गया, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते पहले तो बाउंड्री वॉल गिर गई थी। अब सड़क के बगल में बने फुटपाथ की मिट्टी धंसने लगी और फुटपाथ बहने लगा है। इस मॉल के ठीक 10 फीट दूरी पर गौर ग्लोबल विलेज के सी और डी दो 21 मंजिला टावर हैं। जिनमें रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।
ये भी पढ़ें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में उछाल; चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की तेजी इसकी शिकायत कई बार जीडीए से की गई लेकिन कोई भी सुध नहीं ली गई। सोमवार को मॉल के लिए खोदे गए करीब 40 फीट गड्ढे में एक युवक गिर गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया और फिर उसे अस्पताल भेजा गया।
बता दें कि दो दिन पहले तेज बारिश के चलते मॉल की बाउंड्री वॉल गिर गई थी। फिर रविवार को मॉल के बगल में बना फुटपाथ पानी में बह गया। जिसमें पेड़ और बिजली का खंभा भी धंस गया। कंस्ट्रक्शन साइट से महज 10 फीट की दूरी पर गौर ग्लोबल विलेज के सीओडी टावर मौजूद हैं, जिसमें हजारों लोग रहते हैं। लोगों में दहशत बहुत ज्यादा है।
सोसायटी में रहने वाले लोगों ने इस बात की कंप्लेन कई बार जीडीए से की। अब इसकी सूचना एनडीआरएफ को भी दी गई है। सोसायटी के रहने वाले लोग इकट्ठा होकर डीएम के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। सोसायटी निवासियों को इस बात की चिंता है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां