मुजफ्फ़ऱनगर के ट्रैवल एजेंट के फर्जीवाड़े से अमरनाथ यात्रा के श्रद्धाल फंसे मुसीबत में, बीजेपी विधायक ने की मदद तो मिली राहत

On

मुजफ्फरनगर। जम्मू के अमरनाथ यात्री निवास शिविर में फर्जी रजिस्ट्रेशन की वजह से रुके गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर जिले के 200 श्रद्धालुओं को आखिरकार तीन दिन बाद राहत मिली है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के हस्तक्षेप के बाद इन सभी श्रद्धालुओं को यात्रा कार्ड प्रदान कर दिए गए हैं। आज सुबह से इन श्रद्धालुओं की यात्रा प्रारंभ हो […]

मुजफ्फरनगर। जम्मू के अमरनाथ यात्री निवास शिविर में फर्जी रजिस्ट्रेशन की वजह से रुके गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर जिले के 200 श्रद्धालुओं को आखिरकार तीन दिन बाद राहत मिली है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के हस्तक्षेप के बाद इन सभी श्रद्धालुओं को यात्रा कार्ड प्रदान कर दिए गए हैं। आज सुबह से इन श्रद्धालुओं की यात्रा प्रारंभ हो गई है।

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था 30 जून को रवाना हुआ। दूसरा जत्था एक जुलाई को गया। इस बीच 300  यात्री जम्मू में फंसे रह गए। इसमें करीब 200 श्रद्धालु गाजियाबाद जिले के रहने वाले थे। कुछ श्रद्धालु मुजफ्फरनगर समेत यूपी व दिल्ली के अन्य इलाकों के थे। इन श्रद्धालुओं का कहना था कि कुछ टूर ऑपरेटर्स ने अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन पैकेज के नाम पर प्रत्येक से 7-7 हजार रुपए लिए। जब जम्मू में इन अमरनाथ यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई, तो वे फर्जी पाए गए।

देवरिया में सियासी घमासान! मंत्री पर लगे गंभीर आरोप, मचा बवाल ये भी पढ़ें  देवरिया में सियासी घमासान! मंत्री पर लगे गंभीर आरोप, मचा बवाल

पता चला कि टूर ऑपरेटर्स ने रुपए लेकर फर्जी दस्तावेज थमा दिए थे। दरअसल, ये सभी श्रद्धालु  कार्ड लेने के लिए पंजीकरण केंद्रों में पहुंचे थे, लेकिन श्राइन बोर्ड के पोर्टल पर इनका कोई डेटा नहीं मिला, जिसके बाद जम्मू के सांबा पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में मुजफ्फरनगर से संचालित होने वाली विकास बस सेवा के एजेंट राहुल भारद्वाज का नाम भी सामने आया, जिसने प्रत्येक श्रद्धालु से 7 हजार रुपए लेकर अमरनाथ यात्रा का फर्जी परमिट थमा दिया था।

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र ये भी पढ़ें  योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

जम्मू बेस कैंप में फंसे गाजियाबाद के कुछ श्रद्धालुओं ने वीडियो जारी करके लोनी (गाजियाबाद) के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मदद करने की गुहार लगाई थी। श्रद्धालुओं ने विधायक से कहा कि वे प्रशासन से बात करके हमारी यात्रा सफल कराएं। श्रद्धालुओं का कहना था कि हम निर्धारित पैसे लेकर चले थे। अतिरिक्त दिन जम्मू में कैसे रुक पाएंगे। यहां अधिकारी झूठे आश्वासन दे रहे हैं।

खंडवा में विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद थाने में हंगामा, 47 पर मामला दर्ज ये भी पढ़ें  खंडवा में विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद थाने में हंगामा, 47 पर मामला दर्ज

श्रद्धालुओं की परेशानी देख विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्हें ट्रेवल

एजेंट की करतूत के बारे में बताया और श्रद्धालुओं को इस परेशानी से निकालने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यात्रा कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह इन श्रद्धालुओं की यात्रा प्रारंभ हो गई है।

जम्मू की जिला उपायुक्त अवनी लवासा ने बताया, अभी तक 300  श्रद्धालु ऐसे मिले हैं, जिनके पास फर्जी प्रमाणपत्र पाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी से अपील है कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बेवसाइट या बोर्ड द्वारा प्राधिकृत पंजीकरण केंद्रों से ही यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराएं। यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा जम्मू में चार केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण के लिए श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। यात्री टोल-फ्री नंबर 1800 1807198 और 18001807199 पर संपर्क कर सकते हैं।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर। स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के 21वें मैच में क्रिकेट प्रेमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुए हिंसक झगड़े के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं