गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण का आरोपी बद्दो आज से 3 दिन की पुलिस कस्टडी में, निकाले जाएंगे कई सवालों के जवाब
गाजियाबाद। गाजियाबाद में धर्मातरण मामले को लेकर पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में शाहनवाज खान उर्फ बद्दो की रिमांड मांगी थी। पुलिस को 23 जून से लेकर 3 दिनों की पुलिस रिमांड की परमिशन कोर्ट ने दे दी है। अब पुलिस इन 3 दिनों में शाहनवाज खान उर्फ बद्दो से अपने कई सवालों के जवाब […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद में धर्मातरण मामले को लेकर पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में शाहनवाज खान उर्फ बद्दो की रिमांड मांगी थी। पुलिस को 23 जून से लेकर 3 दिनों की पुलिस रिमांड की परमिशन कोर्ट ने दे दी है। अब पुलिस इन 3 दिनों में शाहनवाज खान उर्फ बद्दो से अपने कई सवालों के जवाब निकालेगी। पुलिस की कोशिश होगी कि बद्दो से जुड़े सभी जवाब उसे इन 3 दिनों के अंदर मिल सकें। पुलिस सारे साक्ष्य जुटाने की पूरी कोशिश करेगी। पुलिस ने बद्दो के मोबाइल फोन और लैपटॉप को पहले ही फॉरेंसिक के पास डाटा रिकवर होने के लिए भेज दिया है।
दरअसल, 30 मई को गाजियाबाद पुलिस ने धर्मातरण से जुड़े एक मामले की शिकायत पर करवाई करते हुए गाजियाबाद से एक मौलवी और फिर महाराष्ट्र से शाहनवाज खान उर्फ बद्दो जो इस धर्मातरण केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को शुरुआती तौर पर इस केस में चार नाबालिग लड़कों के धर्मातरण का मामला पकड़ में आया था। इसके बाद पुलिस को कई और राज्यों से इनपुट मिले थे कि वहां पर भी धर्मातरण के कई मामले सामने आए हैं। गेमिंग ऐप के जरिए नाबालिक बच्चों का धर्मातरण करने का यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है। इस मामले में देश की कई जांच एजेंसियां भी इंवॉल्व हो चुकी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मुख्य अभियुक्त शहनवाज उर्फ बद्दो को 23 जून से 3 दिवस की पुलिस कस्टडी रिमांड मे लिए जाने के इजाजत मिली है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां