सीबीआई ने घूस लेते सीजीएसटी के दो कर्मचारियों को पकड़ा, व्यापारी से ली थी पांच लाख रिश्वत
गाजियाबाद| नोएडा में 10 हजार रुपए के बकाया घूस के चक्कर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की कार्यालय अधीक्षक ममता राणा और इंस्पेक्टर प्रशांत जैन पकड़े गए। फर्म संचालक ने बतौर घूस उन्हें 4 लाख 90 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन वे 5 लाख से कम पर सहमत नहीं हुए। परेशान फर्म […]
गाजियाबाद| नोएडा में 10 हजार रुपए के बकाया घूस के चक्कर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की कार्यालय अधीक्षक ममता राणा और इंस्पेक्टर प्रशांत जैन पकड़े गए। फर्म संचालक ने बतौर घूस उन्हें 4 लाख 90 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन वे 5 लाख से कम पर सहमत नहीं हुए। परेशान फर्म संचालक ने सीबीआई में शिकायत की और ट्रैप बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
नोएडा में एडवर्ट प्राइवेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक साहू ने बताया कि वह सीजीएसटी क्लियर कराने के लिए नोएडा स्थित ऑफिस पर गए। यहां उनसे पांच लाख रुपए घूस मांगी गई। उन्होंने 4 लाख 90 हजार रुपए दे दिए। इतने पर भी ऑफिस अधीक्षक ममता राणा और इंस्पेक्टर (एंटी इवेशन ब्रांच) प्रशांत जैन सहमत नहीं हुए। उन्होंने साफ कह दिया कि पांच लाख से एक रुपया कम हुआ तो काम नहीं होगा।
दीपक साहू को ये बात एकदम बुरी लगी। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई और पूरा प्रकरण बताया। सीबीआई के बताए प्लान के अनुसार, दीपक साहू शेष बची 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेकर सोमवार को नोएडा में सीजीएसटी ऑफिस पर पहुंचे थे। यहां पर ऑफिस अधीक्षक ममता राणा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में ममता राणा ने शेष रकम इंस्पेक्टर प्रशांत जैन के पास होने की बात कही जिसके बाद प्रशांत जैन की गिरफ्तारी भी हुई।
सीबीआई ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश आलोक कुमार पांडे की अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 3 जुलाई को होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां