सुबह से हुई भरी बारिश से गाजियाबाद का हाल बेहाल, नगर आयुक्त का सरकारी आवास भी डूबा
गाजियाबाद। गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। सुबह तकरीबन 9 बजे शुरू हुई यह बारिश 12 बजे के बाद बंद हो पाई और इस दौरान अलग-अलग इलाकों में जलभराव देखने को मिला। गाजियाबाद के कई इलाके पानी में पूरी तरीके से डूबे दिखाई दिए जिनमें गौशाला फाटक मोदीनगर थाना लोनी […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। सुबह तकरीबन 9 बजे शुरू हुई यह बारिश 12 बजे के बाद बंद हो पाई और इस दौरान अलग-अलग इलाकों में जलभराव देखने को मिला।
गाजियाबाद के कई इलाके पानी में पूरी तरीके से डूबे दिखाई दिए जिनमें गौशाला फाटक मोदीनगर थाना लोनी इलाका और साथ ही साथ गाजियाबाद के नगर आयुक्त का सरकारी आवास भी पानी में पूरी तरह डूबा दिखाई दिया।
इस बारिश ने एक बार फिर से गाजियाबाद नगर निगम की बारिश को लेकर तैयारी की पोल खोल दी।
सुबह से हो रही इस बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिली, साथ ही पारा भी कुछ नीचे हुआ है लेकिन इस बारिश ने लोगों की दिक्कतें भी बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते लोनी, कविनगर, खोड़ा, इंदिरापुरम सहित कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें देखने को मिली हैं।
सबसे ज्यादा पानी गौशाला अंडरपास में भरा हुआ है। करीब 20 फीट पानी गौशाला अंडरपास में भरा हुआ है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के नगरायुक्त नितिन गौड़ के सरकारी आवास का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप देखने को मिल रहा है कि पानी सड़क के बाहर और घर के अंदर भी पहुंचा हुआ है।
नगर आयुक्त के डूबे घर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम का बरसात को लेकर काम कितना उम्दा है।
गाजियाबाद के मोदीनगर में मोदी नगर थाने का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर यह देखने को मिल रहा है कि थाने के अंदर भी पानी लबालब भरा हुआ है और सड़क से लेकर थाना पूरी तरीके से पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, इस रोड पर रैपिडएक्स ट्रेन का काम चल रहा है। इस वजह से सड़क का एक हिस्सा एनसीआरटीसी ने लिया हुआ है। बारिश के चलते यहां दलदल जैसे हालात बने हुए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां