गाजियाबाद में पति के साथ फ्लैट में पडी मिली मुजफ्फरनगर की महिला कांस्टेबल की लाश, मचा हडकंप

On

गाजियाबाद। लोनी में एक फ्लैट में रहने वाले कॉन्स्टेबल दंपती के शव संदिग्ध हालत में मिले. ये शव आकाश विहार कॉलोनी में पाए गए. कहा जा रहा है कि महिला ने जहर खाकर जान दी, जबकि सिपाही का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.गाजियाबाद पुलिस ने बताया […]

गाजियाबाद। लोनी में एक फ्लैट में रहने वाले कॉन्स्टेबल दंपती के शव संदिग्ध हालत में मिले. ये शव आकाश विहार कॉलोनी में पाए गए. कहा जा रहा है कि महिला ने जहर खाकर जान दी, जबकि सिपाही का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि रामपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही 26 वर्षीय राजेश का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि मेरठ में तैनात सीआरपीएफ की सिपाही उसकी पत्नी 35 वर्षीय मीनाक्षी का शव बिस्तर पर मिला. पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ की सिपाही मीनाक्षी के मुंह से झाग निकल रहे थे.

पड़ोसियों के अनुसार, फंदा लगाने से पहले सिपाही राजेश ने जोर से चिल्ला रहा थ कि मीनाक्षी ने जहर खा लिया है. उसे कोई डॉक्टर के पास लेकर जाओ. माना जा रहा है कि पहले मीनाक्षी ने जान दी. उसकी मौत के बाद राजेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी की.सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. हालांकि बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझ गया था. लेकिन, इसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया.

गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत ये भी पढ़ें  गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

बताया जा रहा था कि राजेश मूल रूप से बागपत के बरनावा का रहने वाला था, जबकि मीनाक्षी मुजफ्फरनगर के शाहपुर की निवासी थी. दोनों ने करीब एक वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था. दो दिन पहले ही दोनें फ्लैट में रहने के लिए आए थे. मीनाक्षी की तबीयत ठीक नहीं थी, उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था. उसकी देखभाल के लिए राजेश छुट्टी लेकर आया था. किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि दपंती ऐसा कदम उठा सकते हैं.

गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 150 लोगों की जान पर बनी, अवैध निर्माण की खुली पोल ये भी पढ़ें  गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 150 लोगों की जान पर बनी, अवैध निर्माण की खुली पोल

राजेश ने यह फ्लैट दो साल पहले खरीदा था. राजेश के भाई जानी की शादी मीनाक्षी की बहन से हुई थी. इसके बाद राजेश और मीनाक्षी में प्रेम संबंध हो गए. बाद में दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी. कहा जा रहा है कि राजेश ने खुदकुशी करने से पहले साले अजयवीर और भाई को फोन कर मीनाक्षी की मौत की जानकारी दी.

अजयवीर ने बताया कि दोनों के बीच परिवार नियोजन को लेकर कुछ नोकझोंक हुई थी. हालांकि मामला इतना बड़ा था और सुलझा लिया गया. दोनों परिजनों से ठीक से बात भी कर रहे थे. इसके बाद अचानक घटना वाले दिन राजेश ने अपने भाई से फोन पर कहा कि उसका घर बर्बाद हो गया है और वह भी मीनाक्षी के पास जा रहा है. इसके बाद राजेश ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया.

इस प्रकरण को लेकर एसीपी अंकुर विहार विवेक सिंह ने बताया कि दोनों की मौत के पीछे के कारणों की सही जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. शुरुआती तौर पर दोनों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है. दोनों के फोन को कब्जे में ले लिया है, जिससे खुदकुशी की वजह को लेकर जानकारी की जा सके. कॉल डिटेल जांच की जा रही है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं