गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर में तीन लुटेरे गिरफ्तार, पिस्टल और लूट के गहने बरामद
गाजियाबाद। गाजियाबाद में 30 जून को ज्वेलरी शॉप लूटने वाले तीन बदमाश मंगलवार रात मुठभेड़ में पकड़े गए। तीनों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनसे लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है। शालीमार गार्डन एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, ”मंगलवार रात पुलिस और स्वाट टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद में 30 जून को ज्वेलरी शॉप लूटने वाले तीन बदमाश मंगलवार रात मुठभेड़ में पकड़े गए। तीनों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनसे लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है।
शालीमार गार्डन एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, ”मंगलवार रात पुलिस और स्वाट टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखकर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश पकड़े गए और तीसरा भाग गया।”
ये भी पढ़ें किराना व्यापारी के बेटे ने यूपीएससी में लहराया परचम, बहन का सपना पूरा करने को रात-रात भर की पढ़ाईघायल बदमाशों की पहचान गौरव और कुणाल के रूप में हुई। उनसे एक बैग बरामद हुआ, जिसमें चांदी के जेवरात रखे थे। बदमाशों से दो पिस्टल मिलीं
पूछताछ में उन्होंने 30 जून को डीएलएफ कॉलोनी में ‘सुहाग ज्वेलर्स’ शॉप से लूटपाट की बात कुबूली। इन दोनों बदमाशों से मिले तीसरे बदमाश के सुराग के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई और कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गोयल एन्क्लेव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कपिल बताया। कपिल से भी चांदी के कुछ जेवरात बरामद हुए।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद: बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, कटोरा लेकर मांगी भीखएसीपी ने बताया कि तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में डीएलएफ कॉलोनी निवासी रिजवान अहमद की भगत सिंह चौक के पास “सुहाग ज्वेलर्स” नाम से शॉप है। 30 जून की दोपहर करीब 3 बजे शॉप पर रिजवान अहमद और उनके बेटा–बेटी मौजूद थे। बेटा काउंटर पर बैठा था जबकि अन्य दोनों अंदर की तरफ बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। इसमें एक व्यक्ति ने मुंह पर गमछा लपेटा हुआ था, जबकि दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था। मास्क वाले व्यक्ति ने ही पिट्ठू बैग भी लटका रखा था। बदमाशों ने बेटा-बेटी को गन पॉइंट पर लेकर करीब 30 हजार कैश और पांच लाख रुपए कीमत के जेवरात लूट लिए थे। इसका सीसीटीवी भी वायरल हुआ था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां