गाजियाबाद की गौर होम सोसाइटी में लिफ्ट में फंसे 9 लोग, 15 मिनट तक रहे चीखते-चिल्लाते
गाजियाबाद। गाजियाबाद की गौर होम सोसाइटी की लिफ्ट में 9 लोग फंस गए। अचानक लिफ्ट बंद होने के चलते यह करीब 15 मिनट तक अंदर चिल्लाते रहे। जैसे-तैसे इन्हें मैनुअल तरीके से लिफ्ट खोलकर बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर रेजिडेंट्स में आक्रोश है। उनका कहना है कि मेंटीनेंस के नाम पर हर साल […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद की गौर होम सोसाइटी की लिफ्ट में 9 लोग फंस गए। अचानक लिफ्ट बंद होने के चलते यह करीब 15 मिनट तक अंदर चिल्लाते रहे। जैसे-तैसे इन्हें मैनुअल तरीके से लिफ्ट खोलकर बाहर निकाला गया।
इस घटना को लेकर रेजिडेंट्स में आक्रोश है। उनका कहना है कि मेंटीनेंस के नाम पर हर साल लाखों रुपया इकट्ठा होता है। बावजूद इसके आए दिन लिफ्ट खराब होती रहती है। उन्होंने यूपी में लिफ्ट एक्ट बनाने की मांग की है। रविवार को नोएडा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी होम बायर्स ने मिलकर लिफ्ट एक्ट की मांग की थी।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद में आग का तांडव केमिकल-स्क्रैप फैक्ट्रियों में भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियों से पाया काबूघटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। लिफ्ट में 9 महिला-पुरुष सवार थे। वह ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की तरफ जा रहे थे। अचानक 5वें और 6वें फ्लोर के बीच लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट के किसी भी बटन ने काम करना बंद कर दिया। लिफ्ट में बंद लोगों ने शोर मचाया, तो सिक्योरिटी गार्ड और अन्य रेजिडेंट्स इकट्ठा हुए। इसके बाद लिफ्ट को जैसे-तैसे खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में मोटा मेंटेनेंस दिया जाता है। उसके बावजूद लिफ्ट का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से यह घटनाएं हो रही है। इन बढ़ती घटनाओं की वजह से ही लिफ्ट एक्ट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें किराना व्यापारी के बेटे ने यूपीएससी में लहराया परचम, बहन का सपना पूरा करने को रात-रात भर की पढ़ाईकिसी भी सोसाइटी में लिफ्ट में इस तरीके से हुई घटना के बाद अगर मामला दर्ज कराया भी जाता है, तो कोई एक्शन नहीं लिया जाता। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद समेत राज्य के तमाम जिलों में बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी हैं। इन इमारतों में आने जाने के लिए लिफ्ट और एलिवेटर पर निर्भर रहना पड़ता है। उत्तर प्रदेश में अभी तक लिफ्ट और एलिवेटर से जुड़ी व्यवस्था व संचालन को नियमित करने के लिए कानून नहीं है। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट पिछले कई सालों से लंबित है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां