गाजियाबाद की ज्वेलरी शॉप में हुई लूट, मास्क लगाए 2 बदमाशों ने मालिक के सामने बेटा-बेटी को लिया गन पॉइंट पर
गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप लूट ली। शॉप मालिक के बेटे और कर्मचारी को गन पॉइंट पर लेकर लूट को घटना को अंजाम दिया। बदमाश करीब 2 मिनट तक शॉप में रहे और वारदात करके आसानी से फरार हो गए। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे । सीसीटीवी कैमरे में […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप लूट ली। शॉप मालिक के बेटे और कर्मचारी को गन पॉइंट पर लेकर लूट को घटना को अंजाम दिया। बदमाश करीब 2 मिनट तक शॉप में रहे और वारदात करके आसानी से फरार हो गए। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे । सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के हुलिए से उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डीएलएफ कॉलोनी निवासी रिजवान अहमद की भगत सिंह चौक के पास ‘सुहाग ज्वेलर्स’ नाम से शॉप है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शॉप पर रिजवान अहमद और उनके बेटा-बेटी मौजूद थे। बेटा काउंटर पर बैठा था और बाकी अन्य दोनों अंदर की तरफ बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। इसमें एक व्यक्ति ने मुंह पर गमछा लपेटा हुआ था, जबकि दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था। मास्क वाले व्यक्ति ने ही पिट्ठू बैग भी लटका रखा था। शॉप पर पहुंचते ही काउंटर पर बैठे रिजवान अहमद के 16 साल के बेटे रिहान ने उनसे पूछा– क्या चाहिए? इस पर दोनों बदमाश बदतमीजी से बोलने लगे। रिजवान कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने रिहान की कमर पर पिस्टल तान दी और सारे जेवरात बैग में भरने के लिए कहा।
रिजवान की बेटी लवी ने बदमाशों को मारने के लिए कुछ औजार भी उठा लिया तो बदमाशों ने उस पर भी पिस्टल तान दी। तभी रिजवान ने हाथ जोड़कर बदमाशों से कहा कि इनको (बच्चों को) कुछ नहीं पता, आपको जो चाहिए, ले जाओ। एक बदमाश ने शोकेश और काउंटर में रखे सोने के जेवरात के 3 डिब्बे, चांदी के जेवरात के 2 डब्बे और काउंटर में रखे 30 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद वे पीछा करने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश करीब दो मिनट तक ज्वेलरी शॉप में रहे। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। इसके बाद अन्य लोग इकट्ठा हुए और शालीमार गार्डन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लूटे गए जेवरात की रकम 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया, बदमाशों की बातचीत का लहजा लोकल है। ये एरिया भी दिल्ली बॉर्डर से सटा हुआ है। संभवत रेकी के बाद वारदात की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां