गाजियाबाद में युवक ने धर्म छिपाकर की युवती से दोस्ती, धर्मातरण का बना रहा दवाब, गिरफ्तार
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर धर्मातरण का दबाव बनाया। बाद में युवती को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड हिंदू नहीं, मुस्लिम है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अंकुर विहार थाना क्षेत्र की […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर धर्मातरण का दबाव बनाया। बाद में युवती को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड हिंदू नहीं, मुस्लिम है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उनके पति की मौत हो चुकी है। करीब एक साल पहले वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने अपना नाम अंकित गुर्जर बताया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों बाद इस युवक ने उस पर धर्मातरण करके इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। युवती ने जब इनकार किया तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगा।
युवक ने युवती पर कई बार बुर्का पहनने का भी दबाव बनाया था। पीड़िता ने थाने पर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी का असली नाम सलमान है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंपीड़िता ने 20 जून को अंकुर विहार थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके में रहकर मजदूरी करता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां