गाजियाबाद में दबंगों ने दुकानदार को सड़क पर पीटा, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद में कस्टमर ने एक दुकानदार को जमकर पीटा। उसे सड़क पर मार-मारकर बेसुध कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना 2 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे की है। बुधवार को पुलिस ने दो युवकों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी […]
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद में कस्टमर ने एक दुकानदार को जमकर पीटा। उसे सड़क पर मार-मारकर बेसुध कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना 2 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे की है। बुधवार को पुलिस ने दो युवकों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी के मुताबिक दो शख्स परचून सामान की दुकान पर पहुंचे। इसमें एक शख्स का दुकानदार से विवाद हुआ। पहले उसने दुकानदार को थप्पड़ मारे। फिर उसके मुंह पर दूध की थैली फेंककर मारी, जो फट गई। इसके बाद हमलावर के साथ आए दूसरे शख्स ने उसको समझाया और दुकान से कुछ दूर ले गया।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्तिइस बीच दुकानदार काउंटर से उठा और गाली-गलौज करते हुए दुकान का सामान खुद फेंकने लगा। इस दौरान आरोपी युवक फिर से वहां आ गया तो दुकानदार ने किसी वस्तु से उस पर हमले की कोशिश की। इसके बाद आरोपी युवक ने फिर से दुकानदार की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार जमीन पर गिर गया। फिर भी आरोपी उसको पीटता रहा। बेसुध होने तक दुकानदार की पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को सड़क से उठाया।
पूरा घटनाक्रम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड एक का है। यहां कोमल सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी परचून की दुकान चलाते हैं। मकनपुर गांव का एक व्यक्ति दुकान पर रविवार को दूध और अंडे लेने आया था। उसने कुछ रुपए नगद दिए और बाकी पेटीएम कर दिए। रुपयों के लेनदेन पर उसका कोमल सिंह से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई। आशा देवी ने इस मामले में बुधवार को दो युवकों के खिलाफ मारपीट का केस इंदिरापुरम थाना में दर्ज कराया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां