दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार के दो शूटरों को STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में मुठभेड़

On

गाजियाबाद (क्राइम न्यूज़):
उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में शामिल गोल्डी बरार गैंग के दो शूटरों को यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) और दिल्ली सीआई यूनिट की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया।

 

मारे गए शूटरों की पहचान

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: खतौली पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

दोनों पर गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करने के आरोप थे।

घटना की पृष्ठभूमि: दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

12 सितंबर की सुबह करीब 3:45 बजे बरेली के कोतवाली क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इस घटना का संज्ञान लेते हुए तेज़ जांच और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसटीएफ को केस सौंपा गया, जिसने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और क्राइम रिकॉर्ड्स की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया।

घटना की शुरुआत 12 सितंबर 2025 की सुबह करीब 3:45 बजे हुई, जब बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में दिशा पटानी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। थाना कोतवाली में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए खुलासे और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसटीएफ को विशेष जांच सौंपी गई, जिसने अभिसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण, आसपास के राज्यों के क्राइम रिकॉर्ड्स से मिलान और तकनीकी सर्विलांस के जरिए दोनों शूटरों की पहचान कर ली।

गाजियाबाद में मुठभेड़

17 सितंबर की रात, गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया।

  • शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

  • जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से ढेर हो गए।

  • उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

पुलिस अफसरों  ने बताया कि आरोपियों के पास से ग्लॉक पिस्टल, जिगाना पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा-खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

गोल्डी बरार गैंग का नेटवर्क

  • मारे गए दोनों शूटर गैंगस्टर गोल्डी बरार के लिए सक्रिय थे।

  • गोल्डी बरार, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दाहिना हाथ माना जाता है।

  • यह गैंग पहले भी कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा है, जिसमें सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड प्रमुख है।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह के समय बरेली जनपद में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कड़े निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि अभिसूचना संकलन, संपूर्ण आने जाने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड के मिलान तथा तकनीकी विश्लेषण से घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लं निवासी कहनी रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी गोहना रोड सोनीपत के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की रात को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम की गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा गोली चलाई गई। गोली लगने से दो बदमाश रोहित गोदारा तथा रविंद्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मौके से ग्लॉक और जिगना पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दाहिना हाथ गोल्डी बरार के गैंग के सक्रिय सदस्य थे। पंजाब के बठिंडा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गोल्डी बरार दाहिना हाथ है। सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में भी यह चर्चाओं में आया था। अमेरिका के कैलिफोर्निया में उसकी हत्या होने के भी चर्चा आई थी, लेकिन अभी तक यह बात प्रमाणित नहीं हो पाई है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग