पीठाधीश्वर बोले,’मंत्री जी मंदिर के पास से गंदगी हटवाओ, सड़कें ठीक करवाओ, कांवड़ मेला सिर पर है’
गाजियाबाद। प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में कांवड़ मेला व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पीठाधीश्वर ने मंत्री से टूटी सड़केें ठीक करवाने और मंदिर के पास से गंदगी हटवाने का निवेदन किया। उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर […]
गाजियाबाद। प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में कांवड़ मेला व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पीठाधीश्वर ने मंत्री से टूटी सड़केें ठीक करवाने और मंदिर के पास से गंदगी हटवाने का निवेदन किया।
उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेला से पहले मंदिर में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लेने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 150 लोगों की जान पर बनी, अवैध निर्माण की खुली पोल12 जुलाई को अधिकारियों के साथ मंदिर का निरीक्षण
प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप प्रदेश आज गुरूवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का निरीक्षण कर कांवड़ियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी निर्देश हैं कि कांवड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्घ कराई जाएं और उन्हें कोई भी परेशानी ना हो। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर का निरीक्षण कर उन्होंने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से मुलाकात की।
श्रीमहंत नारायण गिरि ने उन्हें बताया कि नगर निगम के नलकूप फेल हो जाने से सावन मास, सावन सोमवार व सावन शिवरात्रि पर मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पानी की किल्लत का सामना करना पडेगा। कई स्थानों पर सडकों के टूटा होने व मंदिर के आसपास गंदगी होने से भी कांवड़ियों को परेशानी होगी। इस पर प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर व नगर आयुक्त को फोन कर मंदिर में पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, सडकों को ठीक करने व सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। अतः कांवड़ मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। मंदिर में कांवड़ मेला 14 जुलाई से 16 अअगस्त तक चलेगा। 12 जुलाई को वे अधिकारियों के साथ मंदिर का पुनः निरीक्षण करेंगे और यह देखेंगे कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी तो नहीं रह गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां