गुरुग्राम: अवैध संबंध को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार
गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक व्यक्ति की तीन मंजिला इमारत से फेंककर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का एक आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी को लेकर हत्या किए जाने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान आलमदीन हुसैन, बिलाल […]
गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक व्यक्ति की तीन मंजिला इमारत से फेंककर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का एक आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी को लेकर हत्या किए जाने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
आरोपियों की पहचान आलमदीन हुसैन, बिलाल हुसैन और हन्नान के रूप में हुई है। जबकि, मृतक की पहचान अब्दुल सहरोन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के चाचा मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अब्दुल सहरोन गुरुग्राम जिले के सरहौल गांव में रहता था।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात एक व्यक्ति मेरे भतीजे को अपने साथ पास के कमरे में ले गया। वहां तीन लोगों ने सहरोन के साथ मारपीट की और उसे तीन मंजिला इमारत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 17/18 पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरेश कुमार ने कहा कि जांच के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक के हन्नान की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और जूते भी बरामद किए गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां