गुरुग्राम : एयरलाइंस दफ्तर में बम होने की फर्जी कॉल करने वाला गिरफ्तार
गुरुग्राम। गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित स्पाइस जेट दफ्तर में शुक्रवार को कथित तौर पर बम की धमकी देने वाली फर्जी कॉल करने के आरोप में 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध की पहचान सुनील झा के रूप में हुई है। सुनील झा को शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से […]
गुरुग्राम। गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित स्पाइस जेट दफ्तर में शुक्रवार को कथित तौर पर बम की धमकी देने वाली फर्जी कॉल करने के आरोप में 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
संदिग्ध की पहचान सुनील झा के रूप में हुई है। सुनील झा को शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें गुरुग्राम में स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार: CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर लिया था सैकड़ों बच्चों का दाखिलापुलिस पूछताछ के दौरान, संदिग्ध ने खुलासा किया कि वह सिलीगुड़ी में एक कॉल सेंटर में काम करता है। उसने केवल मनोरंजन के लिए एयरलाइन के दफ्तर में बम की धमकी वाली फर्जी कॉल की थी।
पुलिस ने कहा कि घटना के बाद, उद्योग विहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्पाइस जेट दफ्तर में शुक्रवार दोपहर गुमनाम बम की धमकी से दहशत फैल गई थी। शुक्रवार को एयरलाइन के दफ्तर में लैंडलाइन पर कॉल किया गया था, जिसमें परिसर के अंदर बम होने की चेतावनी दी गई थी।
सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। कंपनी दफ्तर का निरीक्षण करने पर अधिकारियों को किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां