दिल्ली में राकांपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पोस्‍टर वॉर, अजित पवार को बताया ‘गद्दार’

On

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पोस्टर युद्ध छिड़ गया है। पार्टी की छात्र शाखा ने राकांपा कार्यालय के बाहर अजित पवार को ‘गद्दार’ करार देते हुए पोस्टर लगाए। यह पोस्टर यहां एनसीपी कार्यालय के बाहर लगाये गये हैं। गुरुवार को राकांपा संस्थापक शरद […]

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पोस्टर युद्ध छिड़ गया है। पार्टी की छात्र शाखा ने राकांपा कार्यालय के बाहर अजित पवार को ‘गद्दार’ करार देते हुए पोस्टर लगाए।

यह पोस्टर यहां एनसीपी कार्यालय के बाहर लगाये गये हैं।

एनसीबी ने पैन इंडिया डार्कनेट ड्रग नेटवर्क ‘टीम कल्कि’ का किया भंडाफोड़, एलएसडी व एमडीएमए सहित बड़ी खेप बरामद ये भी पढ़ें  एनसीबी ने पैन इंडिया डार्कनेट ड्रग नेटवर्क ‘टीम कल्कि’ का किया भंडाफोड़, एलएसडी व एमडीएमए सहित बड़ी खेप बरामद

गुरुवार को राकांपा संस्थापक शरद पवार के दिल्ली आगमन से पहले, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के एक दृश्य वाले पोस्टर लगाए गए, जिसमें कटप्पा बाहुबली की पीठ में छुरा घोंपता है। पोस्‍टर पर ‘गद्दार’ लिखा हुआ था।

ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की योजना बना रहीं भारतीय एयरलाइंस ये भी पढ़ें  ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की योजना बना रहीं भारतीय एयरलाइंस

इस बीच, दिल्ली में राकांपा कार्यालय के बाहर से राकांपा के सभी पुराने पोस्टर और होर्डिंग्स हटा दिए गए, जिनमें अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल नजर आ रहे थे।

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में यह बैठक राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार दोनों की बुधवार को मुंबई में अलग-अलग बैठकें करने के एक दिन बाद हुई है।

अजित पवार ने राकांपा को तोड़ दिया था और महाराष्ट्र में भाजपा-एकनाथ शिंदे सरकार में आठ मंत्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

अजित पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में करीब 30 विधायक शामिल हुए। दावे-प्रतिदावे के बावजूद, वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के पक्ष में 35 और शरद पवार के खेमे में 18 का आंकड़ा बताया है। हालांकि वास्‍तविक तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है।

राकांपा के पास 53 विधायक हैं और अजीत पवार को दलबदल विरोधी कानूनों से बचने के लिए दो-तिहाई – यानी कम से कम 36 विधायकों – के समर्थन की आवश्यकता होगी।

राकांपा के नाम और चुनाव चिह्न की लड़ाई बुधवार को चुनाव आयोग तक पहुंच गई। अजित पवार के खेमे ने यह दावा करते हुए चुनाव आयोग से संपर्क किया कि उन्हें पार्टी के अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है। अजित पवार के नेतृत्व वाले खेमे ने 40 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (एमएलए, एमएलसी और एमपी) के समर्थन का दावा किया।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना