अनुराग ठाकुर ने शिखर धवन, अमन गुप्ता और कई डॉक्टरों से की मुलाकात, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर की बात
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन अभियान के अन्तर्गत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शिखर धवन एवं युवा उद्यमी बोट स्पीकर के संस्थापक अमन गुप्ता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में […]
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन अभियान के अन्तर्गत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शिखर धवन एवं युवा उद्यमी बोट स्पीकर के संस्थापक अमन गुप्ता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया। इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी लॉन बालिंग की पिंकी सिंह, बॉक्सर रोहित टोकस, आरजी कैंसर अस्पताल के सीईओ डॉ डीएस नेगी, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ दिनेश भूरानी एवं रोबोटिक्स एक्सपर्ट डॉ सुधीर कुमार रावल से भी भेंट की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलों को आगे बढ़ाने व युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों ने देश की झोली में पदकों की संख्या बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि तमाम सुविधाओं और खिलाड़ियों की जरूरतों का सरकार ने ध्यान रखा है, जिसकी उपरोक्त गणमान्यों ने सराहना भी की। खेल के क्षेत्र में भारत के बढ़ते दबदबे व आर्थिक मोर्चे पर भारत की सुखद स्थिति पर भी उत्साह व संतोष प्रकट किया जा रहा है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी सरकार के पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में देश में कितना बड़ा बदलाव आया है, संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से मिलने पर बार-बार ये बातें निकल कर सामने आ रही हैं, हमारी नीतियों और कार्यपद्धति को प्रमाणित कर रही है।
क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की धूम है और केंद्र की मोदी सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है। प्रधानमंत्री के भरोसे और उत्साहवर्धन की वजह से ही खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ बड़े मोर्चों पर भी सफल रहे हैं।
ये भी पढ़ें नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवादआरजी कैंसर अस्पताल के सीईओ डॉ डीएस नेगी, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ दिनेश भूरानी और रोबोटिक्स एक्सपर्ट डॉ सुधीर कुमार रावल से स्नेहहिल भेंट पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह देखना सुखद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया का आह्वान रंग ला रहा है। इस कैंसर हॉस्पिटल ने अपना रोबोट बनाया है, जो सर्जरी के लिए सक्षम है।
भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर डॉक्टरों की टीम को अपने संसदीय क्षेत्र में लोकहित में चलने वाली सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा में समय-समय पर अपनी सेवाएं देने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से इस भेंट ने हमारे इस विश्वास को और मजबूत किया कि देश मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सही दिशा में पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां