दिल्ली में दो बहनों की गोली मारकर हत्या,भाई को मारने आए थे हमलावर,इलाके में फैली सनसनी
नई दिल्ली- दिल्ली के आरके पुरम में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29 ) के तौर पर हुई है। सुबह करीब 4:40 बजे मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। […]
नई दिल्ली- दिल्ली के आरके पुरम में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29 ) के तौर पर हुई है।
सुबह करीब 4:40 बजे मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैसों के लेनदेन को लेकर महिलाओं के भाई को मारने आए थे। लेकिन घर के बाहर ही दोनों बहनों को गोली मारकर फरार हो गए।
दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में दो बहनों पर हुए हमले का एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ है। इसमें हमलावर बेखौफ होकर अंधाधुंध फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में हमलावरों को दो बहनों पिंकी (30) और ज्योति (29) पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है, जो अपने भाई को बचाने की कोशिश कर रही थीं।
ये भी पढ़ें नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवादवीडियो में घटनास्थल पर जमा भीड़ को भी दिखाया गया है। मौके पर इतने लोगों के होने के बावजूद हमलावर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने कहा कि बाद में उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरीकिसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त भी की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का मृतक के भाई से आर्थिक मामले को लेकर विवाद था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
साउथ वेस्ट दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया कि गोली लगने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में अर्जुन, माइकल और देव नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां