भाजपा ने नाले की सफाई के नाम पर केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप, आप मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

On

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं ने दिल्ली में बारिश की वजह से हुए भारी जलजमाव के लिए केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी […]

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं ने दिल्ली में बारिश की वजह से हुए भारी जलजमाव के लिए केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और नगर निगम में विपक्ष के नेता सरदार राजा इक़बाल सिंह के साथ-साथ दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से दिल्ली के लोगों को परेशानी होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा गली मोहल्ले की नालियों, सड़कों के सीवर से दिल्ली के सभी नालों की सफाई एवं गाद निकालने में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।

आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव  ये भी पढ़ें  आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

बारिश के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास लगाये बैरिकेड्स को तोड़ा, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने सभी को डिटेन कर लिया और उन्हें आईपी एस्टेट थाने ले गई।

दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज ये भी पढ़ें  दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

इससे पहले प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार हो या दिल्ली नगर निगम, हर ओर भ्रष्टाचार है और केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली, केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले, शीश महल घोटाले, दिल्ली जल बोर्ड एवं डीटीसी घोटालों से त्रस्त थी पर अब दिल्ली केजरीवाल सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा नाली, सीवर एवं नालों की प्री-मानसून सफाई के नाम पर किए गए घोटाले, जिसके परिणामस्वरूप आज दिल्ली तालाब बन गई है, को देख कर स्तब्ध हैं।

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन ये भी पढ़ें  ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव से पहले तक दिल्ली की सफाई या जलजमाव जैसी समस्याओं को लेकर केजरीवाल कहा करते थे कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा शासन है जो काम नहीं करता। एमसीडी चुनाव से पहले केजरीवाल ने नारा दिया था केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद, दिल्ली वालों ने नगर निगम केजरीवाल को सौंप दिया पर आज त्रस्त जनता जानना चाहती है अब कहां हैं केजरीवाल के विधायक एवं पार्षद? अब दिल्ली जलमग्न क्यों है?

सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि कल जब दिल्ली जलभराव से जूझ रही थी, उस वक्त भी केजरीवाल को राजनीति सूझ रही थी और वह पंचकुला, हरियाणा में घूम रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि साफ दिख रहा है कि केजरीवाल से ना सरकार सम्भल रही है ना नगर निगम, बेहतर होगा सरकार एवं निगम एक साथ हमे सौंप दें फिर दिल्ली का विकास देखिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा बेहतर होता कि आज बोटिंग का फोटो सेशन करने की जगह मंत्री आतिशी पीड़ित लोगों से मिलकर राहत पहुंचाती।

वहीं, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नालों की सफाई के मामले में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने आठ साल में कभी भी सीवर एवं नालों की सफाई पर काम नहीं किया था, वो तो भाजपा शासित नगर निगम के द्वारा नालियों एवं छोटे नालों की सफाई से जलभराव कम होता था या फिर जल्दी निकल जाता था पर अब नगर निगम भी केजरीवाल के पास आ गया तो इस साल नालों की सफाई का पूरा फंड जो कि लगभग तीन हजार करोड़ रूपये है, सब बंदरबांट की भेट चढ़ गया।

उन्होंने इस बंदरबांट की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी की। इसके साथ ही मृतकों को मुआवजा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुख का विषय है कि देश की राजधानी में लोग जलभराव के कारण मरे हैं और वाहन पानी में बह कर, स्कूल दीवार गिरने से दब कर नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने मृतकों के लिए मुआवज़े की मांग की।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम