दिल्ली के भजनपुरा में अवैध मंदिर और मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा चौक में वजीराबाद रोड पर आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अनधिकृत जमीन पर बने एक मंदिर और एक मजार को हटा दिया गया। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने की है। इस दौरान भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवान […]
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा चौक में वजीराबाद रोड पर आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अनधिकृत जमीन पर बने एक मंदिर और एक मजार को हटा दिया गया। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने की है। इस दौरान भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। सबसे पहले बुलडोजर से सड़क किनारे अनधिकृत जमीन पर बनी मजार और इसके बाद मंदिर को हटाया गया। यह मजार करीब तीस साल पुरानी बताई गई है।
डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) जॉय एन तिर्की ने बताया कि भजनपुरा चौक पर एक हनुमान मंदिर और सड़क के दूसरी तरफ एक मजार को हटाने का फैसला दिल्ली की धार्मिक समिति ने लिया था। यहां सड़क को चौड़ा किया जाना है। यहां के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कुछ मोहलत मांगी थी। हमने सभी के साथ बातचीत कर दोनों धार्मिक स्थलों को हटाया है। इसमें सभी का सहयोग मिला है।
ये भी पढ़ें भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरूप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा कारणों से इस दौरान भजनपुरा से खजूरी और कश्मीरी गेट होते हुए गंतव्य की ओर जाने वाली डीटीसी की बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया।
ये भी पढ़ें ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तारडीटीसी के नियमित यात्रियों ने बताया कि इस रूट पर भजनपुरा से सुबह 6ः15 बजे चलने वाली 207 नंबर की बस (नीली) को वाया सीलमपुर (विपरीत दिशा) से गुजारा गया। साथ ही आनंद विहार से आनंद पर्वत तक चलने वाली रूट नंबर 212 की बस को भी सीलमपुर से वाया कश्मीरी गेट गंतव्य के लिए भेजा गया। इस बस का रूट दिलशाद गार्डन, भजनपुरा और वजीराबाद पुल से दिल्ली विश्व विद्यालय से होते हुए निर्धारित है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां