सीबीआई ने आर्यन खान ड्रग मामले में जबरन वसूली की मांग में सैम डिसूजा से की पूछताछ
नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग मामले में 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के में शामिल एक आरोपी सैम डिसूजा से सीबीआई मंगलवार को पूछताछ कर रही है। मामले में मुंबई क्षेत्र के पूर्व एनसीबी निदेशक समीर वानखेड़े भी एक आरोपी हैं। डिसूजा को संघीय जांच एजेंसी ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया […]
नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग मामले में 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के में शामिल एक आरोपी सैम डिसूजा से सीबीआई मंगलवार को पूछताछ कर रही है।
मामले में मुंबई क्षेत्र के पूर्व एनसीबी निदेशक समीर वानखेड़े भी एक आरोपी हैं। डिसूजा को संघीय जांच एजेंसी ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। मंगलवार को वह अपने वकीलों के साथ यहां सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले सीबीआई ने मुंबई में वानखेड़े से पूछताछ की थी।
ये भी पढ़ें ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तारसीबीआई सूत्र ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा, समीर वानखेड़े पर इस जानकारी का खुलासा किए बिना महंगी घड़ियों की खरीद-बिक्री में लिप्त होने का आरोप है। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान अपने खचरें का ब्योरा भी छिपाया।
सीबीआई ने कहा है कि जहां क्रूज पर पकड़े गए कुछ लोगों को रिहा कर दिया गया, वहीं आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि एनसीबी अधिकारी के रूप में पेश हुए के.पी.गोस्वामी आर्यन खान की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार थे। उन्हें इस तरह पेश किया गया था कि वे एनसीबी के अधिकारी लग रहे थे।
ये भी पढ़ें भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरूबाद में, समझौते के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर 8 करोड़ रुपये कर दिया गया। शुरुआत में 50 लाख रुपए लिए गए, लेकिन बाद में मामला अटक जाने के कारण कुछ पैसे वापस कर दिए गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां