दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, बकरीद पर सुनिश्चित की जाएगी बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बकरीद पर बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति […]
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बकरीद पर बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को बकरीद के अवसर पर पानी की निर्बाध आपूर्ति करने और एमसीडी को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, फायर सर्विस, एमसीडी, बीएसईएस, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
स्थलीय निरीक्षण के बाद दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने समीक्षा बैठक कर सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री इमरान हुसैन ने आधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एमसीडी द्वारा ईद-उल-अजहा के अवसर पर सड़कों और गलियों की नियमित सफाई की जाए और जरूरत के हिसाब से सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाए।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंईदगाह और धार्मिक स्थलों के आसपास की सड़कों-गलियों में पर्याप्त स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। वहीं, कूड़े के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के लिए पर्याप्त संख्या में कचरा उठाने करने वाली गाड़ियां लगाई जाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बिजली की नियमित आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा आदि विषयों को लेकर भी उचित दिशानिर्देश दिए।
इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने अधिकारियों को अपने कार्यो के प्रति सजग रहने को कहा, ताकि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान हर नागरिक को आसानी से सुविधाएं उपलब्ध हो सके। मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि ईद-उल-अजहा सर्वोच्च बलिदान की भावना को याद करने का अवसर है और लोगों को विश्वास, समर्पण और बलिदान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां