"दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच कड़ा मुकाबला"

On

 

और पढ़ें बुलन्दशहर में यमुना प्राधिकरण का अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2500 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त

और पढ़ें नोएडा में बाजारों से कीमती सामान चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार,सामान बरामद

 

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 से अधिक कॉलेजों के छात्र गुरुवार को मतदान कर रहे हैं। पहली पाली का मतदान सुबह साढ़े आठ बजे प्रारंभ हुआ है। वहीं, इन कॉलेजों के छात्र दोपहर में दूसरी पाली में अपना मतदान कर सकेंगे। यह मतदान शाम 7.30 बजे तक जारी रहेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई और भाजपा समर्थित एबीवीपी के बीच है।

और पढ़ें देहरादून आपदा : पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम धामी से की बात, मदद का दिया आश्वासन

 

हालांकि, इन चुनावों में आम आदमी पार्टी समर्थक छात्र संगठन और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों की भी मौजूदगी है। छात्र संघ चुनाव के लिए करीब 52 कॉलेजों में अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी कॉलेजों और विभागों के छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव दिल्ली की छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस साल चुनाव में लगभग 2.75 लाख छात्र मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। वोटों की मतगणना 19 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, मतगणना 19 सितंबर की देर शाम तक पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना की यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) चुनाव के लिए केंद्रीय पैनल की चारों प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

 

एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर आर्यन मान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और सह सचिव पद पर दीपिका झा एबीवीपी के उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ, एनएसयूआई की ओर से जोश्लिन नंदिता चौधरी अध्यक्ष पद की उम्मीदवार है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला, सचिव पद पर कबीर और सह सचिव पद के लिए लव कुश बधाना मैदान में हैं। विश्वविद्यालय छात्र संघ में सभी छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। छात्र संगठनों का कहना है कि वे केवल छात्रों के मुद्दों पर फोकस करते हैं और यह चुनाव छात्रों से जुड़े विषयों पर लड़ा जा रहा है। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग