करोडो रुपये नहीं दिए तो कर दूंगा मोदी-शाह-नीतीश की हत्या, दिल्ली में शराबी ने दे दी धमकी
नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन पर बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 46 मिनट […]
नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन पर बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फोन करने वाले की लोकेशन दिल्ली के नांगलोई इलाके में ट्रेस की। फिर करीब 10 बजकर 54 मिनट पर उसी व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। सभी फोन एक ही मोबाइल नंबर से किए गए थे। फोन की लोकेशन पश्चिम विहार (पूर्व) में थी।
पश्चिम विहार (पूर्व) के पुलिस अधिकारी तुरंत वहां पहुंचे, जहां से ये फोन किए गए थे। पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान माधीपुर इलाके के रहने वाले सुधीर शर्मा के रूप की। पुलिस ने बताया कि उस समय वह वहां नहीं था। वहां उसका 10 साल का बेटा मिला था।
ये भी पढ़ें शामली की बेटी का कमाल: आईपीएस ट्रेनिंग के साथ यूपीएससी में हासिल की नौवीं रैंक, अब बनेंगी आईएएसपुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसके पिता आदतन शराब पीते हैं और वह बुधवार सुबह से ही शराब पी रहे थे। पुलिस टीम लगातार इस व्यक्ति को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां