बारिश के कारण भारी जलजमाव से ठप्प हुई दिल्ली- भाजपा ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को बताया जिम्मेदार

On

नई दिल्ली। दिनभर की भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव से शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह ठप्प होती नजर आई। दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस और लुटियन जोन के वीवीआईपी इलाके से लेकर दिल्ली की कई कॉलोनियां दिनभर की बारिश से पूरी तरह ठप्प नजर आई। जलजमाव की वजह से दिल्ली का […]

नई दिल्ली। दिनभर की भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव से शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह ठप्प होती नजर आई। दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस और लुटियन जोन के वीवीआईपी इलाके से लेकर दिल्ली की कई कॉलोनियां दिनभर की बारिश से पूरी तरह ठप्प नजर आई। जलजमाव की वजह से दिल्ली का सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ और लोग घंटों-घंटों से ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

भाजपा ने दिनभर की बारिश में ही दिल्ली की हुई इस हालत के लिए केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए नालों की डी-सिल्टिंग घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय, दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और डीजेबी मंत्री सौरभ भारद्वाज की भूमिका की जांच करवाने की मांग की है।

दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास ये भी पढ़ें  दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पहली पूरे दिन की बारिश ने अरविंद केजरीवाल सरकार को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है क्योंकि आज जलजमाव से दिल्ली का सामान्य जनजीवन ठप हो गया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और बाढ़ विभाग ने दिल्ली वालों को निराश कर दिया।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर ये भी पढ़ें  देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

सचदेवा ने कहा कि मानसून पूर्व बारिश के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि दिल्ली के नालों की सफाई नहीं हुई है और भाजपा ने दिल्ली सरकार और एमसीडी को सचेत किया था, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में आज पूरे दिन की पहली बारिश के बाद यह स्पष्ट है कि चारों संबंधित विभागों एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और बाढ़ विभाग में से किसी ने भी नालों की सफाई नहीं की, चाहे वह छोटी से छोटी कॉलोनी की नाली हो, सड़कों पर सीवर हो या बड़े नाले हों जैसे बारापुला नाला, पूर्वी नाला या नजफगढ़ नाला।

भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू ये भी पढ़ें  भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी 4 विभागों ने न केवल दिल्लीवासियों को निराश किया है, नालों से गाद नहीं निकाली है बल्कि इसके साथ ही नालों की सफाई के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये की हेराफेरी भी की है।

सचदेवा ने नालों से गाद निकालने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय, दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और डीजेबी मंत्री सौरभ भारद्वाज की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

वहीं, दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता एवं पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने भी दिल्ली की इस हालत के लिए आप सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान नागरिकों से वादा किया था कि वो दिल्ली को सिंगापुर और लंदन जैसा शहर बना देंगे। मगर, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार में सत्ता होने के बावजूद आम आदमी पार्टी से नालों से गाद बाहर निकालने का कार्य भी समय से पूरा नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आज पूरी दिल्ली जलमग्न हो गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया है, जिसके कारण नालों की सफ़ाई समय सीमा के भीतर नहीं हो पाई। आज की भारी बारिश ने आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है।

Views: 1

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं