दिल्ली और अन्य शहरों में ‘सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन-2025’, फिल्मी सितारों ने भी भाग लिया

On

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को 'सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन-2025' का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी हिस्सा लिया और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ वाली मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कई फिल्मी हस्तियां भी 'सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन' में शामिल हुईं।

 

और पढ़ें नोएडा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी में दौड़े लोग

और पढ़ें दिल्ली के सीलमपुर गैंगवार: हाशिम बाबा गैंग के सदस्य की हत्या में छेनू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक फरार

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, "परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस मैराथन दौड़ का समर्थन करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। वह हमारे आदर्श हैं और हम हर साल इस मैराथन का आयोजन करेंगे।" अभिनेता सुनील ग्रोवर, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह, शेफाली शाह और हुमा कुरैशी ने भी दिल्ली में 'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' को हरी झंडी दिखाई। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने कहा, "भारतीय वायुसेना हमारे देश का गौरव है। हमने धावकों को प्रेरित नहीं किया है, उन्होंने हमें प्रेरित किया है।" '

और पढ़ें गौतम बुद्ध नगर में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, परिवार में कोहराम

 

सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' के बारे में अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा, "यहां आना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। हमें नहीं पता कि हमने उनका उत्साह बढ़ाया है या नहीं, लेकिन उन्होंने हमारा उत्साह जरूर बढ़ाया है। हम चैन की नींद सो सकते हैं, क्योंकि हमारी सेनाएं हमारी रक्षा कर रही हैं। उन्हें सलाम है।" इस मौके पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा, "हम सभी भारतीय वायुसेना पर बहुत खुश और गर्वित हैं। यह हमारे देश का गौरव है और मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत पहल है।" 'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' के बारे में अभिनेता सुनील ग्रोवर ने कहा, "मुझे यहां आकर और इस मैराथन का हिस्सा बनकर बहुत गर्व हो रहा है। सभी से मिलकर खुशी हुई।" गुजरात के गांधीनगर में भी रविवार को 'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' का आयोजन किया गया।

 

विंग कमांडर पीएस राठौर ने कहा, "आज का कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह कार्यक्रम उनकी विरासत और वीरता को याद करने के लिए आयोजित किया गया था।" राजस्थान के जोधपुर में आयोजित 'सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन' में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने भी हिस्सा लिया। पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने कहा, "वायुसेना की ओर से आयोजित मैराथन बेहद उत्साह से भरी है और मेरा मानना ​​है कि ऐसे आयोजन वाकई जरूरी हैं। ये आयोजन आम जनता और हमारे सुरक्षाबलों, दोनों को प्रेरित करते हैं, उत्साह और प्रेरणा का संचार करते हैं और सभी को फिट रहने व अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।" इसी तरह, उत्तर प्रदेश के आगरा में 'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' का आयोजन हुआ। 





लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवसेना हिंदुत्व की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगी: बिट्टू सिखेड़ा

मुज़फ्फरनगर। ग्राम मांजरा (शादरुद्दीननगर) में शिवसेना की ओर से रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शिवसेना हिंदुत्व की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगी: बिट्टू सिखेड़ा

गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास से निकली यात्रा

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास से निकली यात्रा

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक गोस्वामी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में शनिवार को हुए एक प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक गोस्वामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

   अमरोहा।  अमरोहा से एक अत्यंत खास और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले स्थानीयजुहैब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य- सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के चतुर्थ दीक्षांत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य- सीएम योगी