हरिद्वार का किराया 6 रुपये हुआ कम,मुजफ्फरनगर में दिल्ली का किराया 58 रुपये ज्यादा
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मददेनजर परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। जिस दिन से रुट डायवर्ट होगा उस दिन से यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। जहा पहले दिल्ली का किराया 217 रुपये होता था लेकिन कांवड़ के कारण अतिरिक्त किमी बस के चलने के कारण यात्रियों को 217 के बजाए 275 […]
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मददेनजर परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। जिस दिन से रुट डायवर्ट होगा उस दिन से यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। जहा पहले दिल्ली का किराया 217 रुपये होता था लेकिन कांवड़ के कारण अतिरिक्त किमी बस के चलने के कारण यात्रियों को 217 के बजाए 275 रुपये किराया देना होगा। इसी प्रकार हरिद्वार का किराया पहले 154 रुपये था जो किलोमीटर घटने के कारण घटाकर 148 रुपये किया जा रहा है। अन्य रूट का भी किराया बढ़ाया जा रहा है। सहारनपुर का किराया नहीं बढ़ाया गया।पहले किमी-किराया, कांवड यात्रा के समय किमी-किराया
मुजफ्फरनगर से शामली- 49-70, 67-93
ये भी पढ़ें दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आगमुजफ्फरनगर से पानीपत-87-119, 105-143
मुजफ्फरनगर से करनाल-103-135, 121-160
मुजफ्फरनगर से हरिद्वार-90-154, 96-148
मुजफ्फरनगर से रुडकी-59-97, 63-113
मुजफ्फरनगर से मेरठ-57-90, 88- 122
मुजफ्फरनगर से दिल्ली-133-217, 185-275
मुजफ्फरनगर से आगरा-294-439, 317-458
हरिद्वार का रूट डायवर्ट होने के बाद सभी वाहनों को देवबंद से रामपुर तिराहा व जानसठ मार्ग से मवाना व मेरठ होकर दिल्ली के आना जाना होगा।जैसे-जैसे कांवड़ लेकर शिव भक्त हरिद्वार के लिए चलेंगे वैसे-वैसे बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए जाएंगे।
पहले बसें रुड़की से जाती थी तब 90 किमी का किराया 154 रुपये था। अब बसें मोरना से भोकरहेड़ी होकर हरिद्वार जाएंगी। इस मार्ग पर टोल नहीं हैं, जिस कारण इधर से 96 किमी का किराया 148 रुपये कर दिया गया है।
कांवड़ के मद्देनजर बसों को ज्यादा सफर तय करना होगा इसी के चलते किराया भी बढ़ाया गया है-राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां