हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी, दिल्ली में बाढ़ का खतरा
चंडीगढ़। हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को यमुना नदी में और अधिक पानी छोड़ दिया है। जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण इसके और बढ़ने की आशंका है। एक अधिकारी […]
चंडीगढ़। हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को यमुना नदी में और अधिक पानी छोड़ दिया है। जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण इसके और बढ़ने की आशंका है।
एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा-उत्तराखंड सीमा पर हथिनीकुंड बैराज में जल स्तर लगभग 3 लाख क्यूसेक तक बढ़ गया। अधिकारी के अनुसार बैराज में 70, 000 क्यूसेक तक जल स्तर सामान्य माना जाता है जबकि 2.5 लाख क्यूसेक से ऊपर को उच्च माना जाता है।
जलस्तर बढ़ता देख अधिकारियों ने सोमवार को हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए। दोपहर तक हथिनीकुंड बैराज से 213679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक दिन पहले 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया था।
सरकार ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जहां से यमुना राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले गुजरती है।
हरियाणा में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा और उसके पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां