दिल्ली : पीजी की लड़कियों से अश्लील हरकत, डीसीडब्ल्यू ने पुलिस से एटीआर मांगी
नई दिल्ली। दिल्ली की एक पेइंग गेस्ट (पीजी) की लड़कियों के साथ अश्लील व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्हें दिल्ली […]
नई दिल्ली। दिल्ली की एक पेइंग गेस्ट (पीजी) की लड़कियों के साथ अश्लील व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है।
डीसीडब्ल्यू ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्हें दिल्ली के हडसन लेन स्थित एक पीजी में लड़कियों के साथ यौन शोषण की शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 जून की आधी रात के आसपास जब वह अपनी महिला दोस्तों के साथ बालकनी में खड़ी थी, तब पीजी में एक लड़के ने उनके सामने जिप खोलकर अश्लील हरकत की।
ये भी पढ़ें दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यासडीसीडब्ल्यू द्वारा 19 जून को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भी भेजा गया था, जिसमें मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी गई थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस मामले में जवाब दाखिल करने में विफल रही।
अब डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है और मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से मामले में की गई गिरफ्तारियों के विवरण के साथ एफआईआर की एक प्रति उपलब्ध कराने को कहा है।
ये भी पढ़ें भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरूडीसीडब्ल्यू ने पुलिस से निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहने के कारण भी बताने को कहा है। आयोग ने मौरिस नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी को 28 जून को उनके समक्ष उपस्थित होने और मामले में की गई कार्रवाई रिपोर्ट प्रदान करने को कहा है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। दिल्ली के पीजी में हजारों महिलाएं और लड़कियां रहती हैं। उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। मुझे यह भी बताया गया है कि इस व्यक्ति ने एक ही पीजी के बाहर एक से अधिक बार इस तरह की अश्लील हरकत की है।
मालीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों और कैसे हैं? पहली बार में पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और इस व्यक्ति को पुलिस द्वारा तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां