टूटने जा रही है नीतीश कुमार की पार्टी, कई जेडीयू नेता भाजपा के संपर्क में : सुशील मोदी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद बिहार में भी बगावत के हालात बनते नजर आ रहे हैं। यह दावा किया है बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में विद्रोह की स्थिति है और जेडीयू के कई विधायक और […]
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद बिहार में भी बगावत के हालात बनते नजर आ रहे हैं। यह दावा किया है बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने।
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में विद्रोह की स्थिति है और जेडीयू के कई विधायक और सांसद भाजपा के संपर्क में हैं।
उन्होंने दावा किया कि जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है और बड़ी टूट होने जा रही है।
सुशील मोदी ने कहा कि जो नीतीश कुमार अपने विधायकों और सांसदों को मिलने का समय तक नहीं देते थे,साल भर तक इंतजार करवाते थे, वही नीतीश कुमार अब पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें ISRO और AIIMS के बीच समझौता: अंतरिक्ष यात्रा का मानव शरीर पर असर जानने के लिए होगी रिसर्चउन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 17 सालों के दौरान अपनी ही पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात नहीं करने वाले नीतीश कुमार अब उनसे आधे घंटे मुलाकात कर रहे हैं।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया है और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है तभी से ही उनकी पार्टी जेडीयू में विद्रोह के हालात पैदा हो गए थे।
नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की संभावना को पूरी तरह से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है। भाजपा ने 17 साल तक नीतीश कुमार को ढोया है और अब एनडीए में उनकी वापसी नहीं होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां