दिल्ली में फैक्ट्री की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल
नई दिल्ली। दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक फैक्ट्री की छत गिरने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी शत्रुघ्न चंद के रूप में की गई, जबकि घायल आनंद पर्वत निवासी शेष […]
नई दिल्ली। दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक फैक्ट्री की छत गिरने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी शत्रुघ्न चंद के रूप में की गई, जबकि घायल आनंद पर्वत निवासी शेष नारायण तिवारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा'पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे ईएसआईसी अस्पताल से सूचना मिली कि आनंद पर्वत के औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 6 स्थित एक फैक्ट्री में दूसरी मंजिल की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सूचना मिलने पर पुलिस टीम ईएसआईसी अस्पताल पहुंची और पता चला कि शत्रुघ्न चंद को मृत लाया गया था और तिवारी का इलाज चल रहा था, लेकिन वह बयान देने में असमर्थ था।”
अधिकारी ने बताया कि आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 304ए/34 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी और इमारत के मालिक सरबजीत सिंह के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां