दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान संत नगर दिल्ली निवासी मनोज (35) के रूप में हुई है। पुलिस के […]
नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान संत नगर दिल्ली निवासी मनोज (35) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई को वजीराबाद पुलिस स्टेशन में एक झगड़े के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
बुराड़ी के रहने वाले घायल परविंदर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर बंपर वैकेंसी, 19 मार्च तक करें आवेदनडीसीपी ने कहा, “एक प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज किया गया जिसमें उसने बताया कि परविंदर को मनोज ने लाठियों से बेरहमी से पीटा था।”
डीसीपी ने कहा, “जांच के दौरान, विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपी मनोज की पहचान सुनिश्चित करने के बाद, सभी संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए और उसे पकड़ लिया गया।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां