तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग-पत्थरबाजी मामले में गिरफ्तार दो और वकीलों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील गुटों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी के मामले में गिरफ्तार दो और वकीलों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चतिंदर सिंह ने ये आदेश दिया। कोर्ट ने आज जिन वकीलों को पुलिस हिरासत में भेजने […]
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील गुटों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी के मामले में गिरफ्तार दो और वकीलों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चतिंदर सिंह ने ये आदेश दिया।
कोर्ट ने आज जिन वकीलों को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया उनमें मनीष शर्मा और ललित शर्मा शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने हथियारों की बरामदगी और निशानदेही के लिए दोनों वकीलों की तीन दिनों की हिरासत की मांग की। दिल्ली पुलिस ने दोनों वकीलों को आज ही गिरफ्तार किया था। 6 जुलाई को कोर्ट ने तीन वकीलों अमन सिंह, रवि गुप्ता और सचिन सांगवान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। इन वकीलों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148. 149, 307 और 34 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
बता दें कि दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए घटना के वायरल वीडियो में हवा में फायरिंग करते हुए और गाली देते हुए सुनाई और दिखाई दे रहे वकील मनीष शर्मा का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 5 जुलाई को तीस हजारी कोर्ट परिसर में सरेआम गोलियां चलीं। वकीलों के दो गुटों के विवाद में एक गुट ने हवा में फायरिंग की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां