दिल्ली टनल में कैश डिलीवरी एजेंट को लूटने के आरोप में सात गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 24 जून को प्रगति मैदान के पास एक टनल के भीतर बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि फरार चल रहे बाकी दो-तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और […]

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 24 जून को प्रगति मैदान के पास एक टनल के भीतर बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि फरार चल रहे बाकी दो-तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी उत्तर प्रदेश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान, उसके चचेरे भाई इफरान, बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव के मूल निवासी अनुज मिश्रा उर्फ सैंकी, कुलदीप, सुमित, प्रदीप और बाला के रूप में हुई।

दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत ये भी पढ़ें  दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि उस्मान ने लूट की योजना बनाई थी। वह आईपीएल सट्टा में पैसा हारने के बाद कर्ज में डूबा हुआ था। उस्मान ने सात साल तक अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम किया था।

उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार

यादव ने आगे कहा कि डिलिवरी ब्वॉय के तौर पर काम करने के दौरान उस्मान को चांदनी चौक इलाके में पैसे लेने वाले लोगों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी थी। उस्मान ने बुराड़ी इलाके में नाई का काम करने वाले इरफान को इस काम के लिए बुलाया। उन्होंने एक योजना बनाकर आगे उत्तर प्रदेश के लोनी और बागपत से लोगों को इसमें शामिल किया।

दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आग ये भी पढ़ें  दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आग

वारदात को अंजाम देने से पहले उस्मान ने सब्जी विक्रेता सुमित के साथ मिलकर चांदनी चौक में रेकी की थी। कुलदीप, पहले 16 मामलों में शामिल पाया गया था। उसने ही लूटी गई रकम को बांटने के लिए बुराड़ी इलाके में एक आवास किराए पर लिया था।

यादव ने आगे कहा कि 24 जून को हथियारबंद डकैती को अंजाम देने से पहले गिरोह ने चांदनी चौक इलाके में पैसे लेकर जा रहे लोगों को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन वे निशाने पर नहीं आ सके।

24 जून को उन्होंने टारगेट की पहचान की। योजना के अनुसार, दो बाइक पर सवार हथियारबंद लोगों ने प्रगति मैदान के पास टनल के भीतर चांदनी चौक में ओमिया एंटरप्राइजेज में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले पटेल साजन कुमार को लूट लिया।

अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रतिरोध से बचने के लिए उन्होंने टनल का चयन किया। इस घटना के बाद कुमार तिलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचा और इस घटना के संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

हमने अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई दो बाइक, अपाचे और स्प्लेंडर भी बरामद की हैं। बाइकों के चेचिस नंबर टेम्पर्ड हैं और नंबर प्लेट फर्जी हैं। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि अनुज और बाला अपाचे बाइक पर थे, जबकि इरफान एक दूसरे के साथ स्प्लेंडर पर था।

ऐसा संदेह है कि अपराध में एक स्कूटी भी शामिल थी जिसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना