पुणे, दिल्ली और प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे! 6 की मौत, कई घायल | लापरवाही या किस्मत?

On

लखनऊ। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार सुबह मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुणे ग्रामीण के देहुरोड इलाके में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ। मुंबई से पुणे जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

 

और पढ़ें गाज़ीपुर नोनहरा कांड: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- "समझाइश नहीं धमकाइश हो रही है"

और पढ़ें मेरठ में पुलिस की छापेमारी में चार फरार वारंटी बदमाश गिरफ्तार

हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सिद्धांत आनंद (22) और दिव्यराज सिंह राठौड़ (23) के रूप में हुई है। इसके अलावा, इस हादसे में निहाल तंबोली (20) और हर्षवर्धन मिश्रा (22) घायल हुए हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा ज्यादा स्पीड होने के कारण हुआ। आगे चल रही गाड़ी अचानक धीमी हुई और पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।

और पढ़ें बहराइच में आदमखोर जानवर का आतंक जारी, तीन माह की बच्ची को उठाकर खेत में फेंका, ग्रामीणों में दहशत

 

फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल भेज दिया है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में एक हादसा सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन से टक्कर लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, वैन के ड्राइवर से गलती से एक्सीलेटर दब गया था, जिसके कारण वैन सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर चढ़ गई। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में मजार चौराहे के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार युवक कटरा से शोभा यात्रा देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरे, तभी अंधेरे में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 




 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग