दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली पहुंचा, बिजली गिरने के साथ हुई भारी बारिश
नयी दिल्ली- दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को दिल्ली पहुंचा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए […]
नयी दिल्ली- दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को दिल्ली पहुंचा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
“दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज (रविवार) मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों को कवर करेगा।
ये भी पढ़ें उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाईआईएमडी के अनुसार, “यह आज गुजरात के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ और हिस्सों में जाएगा।”
आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। मानसून मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों में भी जाएगा।”
दिल्ली में मानसून के आते ही रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी उसके आसपास के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई।
श्री महापात्र ने कहा, “दिल्ली में अधिकतम पांच सेमी बारिश दर्ज की गई, अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी।”
बुलेटिन में राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में अधिक बारिश के अनुमान जताए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी मध्य और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्षेत्र में अधिकतम 18 सेमी बारिश दर्ज की गई और आज भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में मानसून सक्रिय है।
मौसम विभाग ने कहा कि देश में अगले पांच दिनों के दौरान कोई लू नहीं चलेगी।
जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी होने के आसार हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां