दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से मारी टक्कर, चार लोगों की मौत,चालक फरार
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के झारसा फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात एक ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता उमेश पाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सैंट्रो […]
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के झारसा फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात एक ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता उमेश पाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सैंट्रो कार से गाजियाबाद से भिवाड़ी जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर उनकी कार का एक टायर पंक्चर हो गया। कार उनका रिश्तेदार जोनिपाल चला रहा था।
ये भी पढ़ें आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर बंपर वैकेंसी, 19 मार्च तक करें आवेदनउन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और टायर बदलने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहे टाटा 407 कैंटर ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें पुष्पा देवी (50), सताक्षी (32), परी (2), रेनू (27), चारू (11), आरोही, याशिका, प्रिसा (2) और विदांश (3) घायल हो हुए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि ट्रक उन्हें कुछ मीटर तक घसीटता रहा।
बाद में आरोपी कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता ने कहा, दुर्घटना में मुझे और कार चालक जोनिपाल को मामूली चोटें आईं, हम घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।
उन्होंने बताया कि सताक्षी, परी, विदांश और प्रिसा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी लोग अभी भी गंभीर हैं और उनका इलाज चल रहा है।
फरार कैंटर चालक के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। एसीपी (अपराध) वरुण दहिया ने कहा, पुलिस कैंटर पंजीकरण संख्या के आधार पर दोषी चालक की पहचान करने में लगी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां