दिल्ली में दो दिहाड़ी मजदूरों की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार तड़के महज 300 मीटर की दूरी पर दो लोगों के शव मिले। दोनों के शरीर पर गोलियों के घाव थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान प्रदीप (40) और बब्लू उर्फ पाटला (40) के रूप में हुई और दोनों दिहाड़ी मजदूर थे। हालांकि, पुलिस […]
नई दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार तड़के महज 300 मीटर की दूरी पर दो लोगों के शव मिले। दोनों के शरीर पर गोलियों के घाव थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान प्रदीप (40) और बब्लू उर्फ पाटला (40) के रूप में हुई और दोनों दिहाड़ी मजदूर थे।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि बबलू को पहले भी स्नैचिंग और चोरी के 13 मामलों में शामिल पाया गया था और वह भजनपुरा पुलिस स्टेशन का बैड कैरेक्टर था।
ये भी पढ़ें दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आगएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब सवा दो बजे एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति को दो गोलियों के घाव के साथ पाया गया। उसके शरीर के पास 9 मिमी के दो खाली गोले पाए गए।
इसके बाद, पहले अपराध स्थल से लगभग 300 मीटर दूर, गली नंबर 6, सुभाष पार्क के पास, बबलू का शव मिला। उसके सीने और पेट के निचले हिस्से पर दो गोलियों के घाव मिले। शव के पास से 9 एमएम के दो खाली खोखे मिले।
शुरुआती जांच में पता चला कि प्रदीप और बब्लू दोनों एक दूसरे को जानते थे और घटना के वक्त संभवत: साथ थे।
अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि पहले बब्लू को सड़क पर गोली मारी गई, उसके बाद प्रदीप को गोली मारी गई। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
अधिकारी ने कहा, “हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और पुलिस दोषियों की पहचान करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां