नोएडा में सड़क हादसे में दो युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की चपेट आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात 12.45 बजे के आसपास […]
नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की चपेट आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात 12.45 बजे के आसपास शिवम तिवारी पुत्र पूजन तिवारी निवासी ओमेगा वन अपने 2 साथी प्रशांत झा एवं आयुष के साथ पैदल परी चौक की तरफ जा रहे थे, तभी उदमान होटल के सामने एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए डिजिटल मार्केटिंग के काम करने वाले शिवम को टक्कर मार दिया।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागतउन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में शिवम को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा हुकुम सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां